फेसबुक से जुड़े ये मजेदार तथ्य नहीं जानते होंगे आप, बेहद जरुरी और काम की बातें

फेसबुक से जुड़े मजेदार तथ्य :  फेसबुक आज हम सभी की अहम जरूरत बन चुका है। फेसबुक कुछ लोगों के लिए टाइम पास करने का अहम ज़रिया बन चुका है। इसी वजह से देश और दुनिया के कई लोग अपना पूरा दिन फेसबुक में ऑनलाइन रहते हुए बिता देते हैं। फेसबुक आज दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट बन चुकी है जो कई तरह से अपने बिजनेस की जानकारी देने के लिए भी अहम ज़रिया बन चुका है। लेकिन, हममे से ऐसे कई लोग हैं जो फेसबुक के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते होंगे। इसलिए, आज हम आपको फेसबुक से जुड़े ये मजेदार तथ्य बता रहे हैं जो आपके लिए जानना बेहद जरुरी हैं।

कब हुई थी फेसबुक की शुरुआत?

इससे पहले कि हम आपको फेसबुक से जुड़े ये मजेदार तथ्य बताये आपको बता देते हैं कि फेसबुक कि शुरुआत कैसे हुई थी। दरअसल, फेसबुक की शुरूआत 4 फरवरी 2004 को हुई थी। भले ही आप फेसबुक का हर रोज इस्तेमाल करते हो लेकिन हम फेसबुक से जुड़े ये मजेदार तथ्य बताने जा रहे हैं उससे आप अभी तक अंजान होंगे। तो आइये जानते हैं फेसबुक से जुड़े ये मजेदार तथ्य –

फेसबुक से जुड़े मजेदार तथ्य

  1. आपको जानकर हैरानी होगी की फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग अपनी सैलरी के तौर हर साल केवल एक डॉलर यानि करीब 65 रुपये ही लेते हैं।
  2. फेसबुक पर न केवल हिंदी और इंग्लिश बल्कि दुनिया की 70 अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेशन उपलब्ध है।
  3. क्या आपने कभी सोचा है कि फेसबुक का रंग नीला क्यों है। दरअसल, इसके पीछे वजह ये है कि फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग एक कलर ब्लाइंड हैं। उन्हें हरे और लाल रंग में अंतर पता नहीं लगता है।
  4. फेसबुक पर आप चाहे तो किसी भी यूजर को ब्लॉक कर सकते हैं। लेकिन, आप चाहकर भी मार्क जुकरबर्ग को ब्लॉक नहीं कर सकते हैं।
  5. आपको ये जानकर हैरानी होगी की फेसबुक पर आज 83 प्रतिशत वेश्याओं के फैन पेज बनाये जा चुके हैं जिसके करोड़ों लोग फॉलोवर हैं।
  6. पूरी दुनिया में जितने लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं उनमें से पचास प्रतिशत लोग फेसबुक का भी इस्तेमाल करते हैं।
  7. अगर किसी कारण से फेसबुक का सर्वर डॉउन हो जाए तो इससे फेसबुक को करबी हर मिनट में 25 हजार डॉलर का नुकसान होता है।
  8. यदि फेसबुक यूजर्स से एक देश बनाया जाये तो यह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश होगा।फेसबुक से जुड़े मजेदार तथ्य
  9. फेसबुक से जुड़े मजेदार तथ्य

  10. साल 2009 में व्हाट्सअप के को-फाउंडर ब्रायन ऐक्टन को फेसबुक ने जॉब देने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने व्हाट्सअप बनाया जिसे आज फेसबुक करोड़ों डॉलर देकर खरीद चुका है।
  11. साल 2011 में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसके मुताबिक, अमेरिका में फेसबुक की वजह से ज्यादा तलाक हुई। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में हर 5 में से एक शादी के टूटने की वजह फेसबुक था।
  12. अगर आप फेसबुक के माध्यम से मार्क जुकरबर्ग के पेज तक पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको फेसबुक के URL के आगे 4 लिखकर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आप सीधे मार्क जुकरबर्ग के पेज पर पहुंच जाएंगे।
  13. फेसबुक इतना पॉपुलर है कि साल 2011 में फेसबुक की मदद से ही आइसलैंड का संविधान लिखा गया था।
Back to top button