ये हैं दुनिया का सबसे बड़ा फूल, खासियत जानकर हिल जाएगा आपका दिमाग

दुनिया का सबसे बड़ा खिला फूल इंडोनेशिया के पश्चिम मध्य सुमात्रा के जंगलों में देखने को मिला। वन्य जीव अधिकारियों के मुताबिक, इसका नाम रेफलिसिया है। यह फूल केसिरया आसमानी और सफेद रंग का है और यह 4 वर्ग फीट में फैला हुआ है। नर और मादा फूलों की संरचना एक जैसी होती है। यह एक परजीवी पौधा है। इससे बहुत दुर्गंध आती है।

यह फूल पांच भागों में बंटा होता है। दल चक्र के बीच में प्यालीनुमा पुष्पनाल होती है, जो आधार पर अंडाशय से जुड़ी होती है। प्यालीनुमा पुष्पनाल में मौजूद गंध कीट पतंगे को आकर्षित करती है, कीट जैसे ही फूल के संपर्क में आते हैं, गिर कर मर जाते हैं। इसी से वे इसे पॉलीनेट करने में कामयाब हो जाते हैं। इस फूल को स्थानीय लोग ‘लाशों का फूल’ भी कहते हैं। आपको बता दे, इससे पहले 2017 में 3 फीट चौड़ा और 12 किलो के फूल को देखा गया था।

अगर आप भी दांत साफ करने से पहले अपने टूथब्रश को पानी से भिगोते हैं, तो पढ़ लो ये खबर वरना…

आपको बता दे, इस फूल के पौधे की कोई पत्ती और जड़ नहीं होती है। यह फूल साल के कुछ महीने में ही खिलता है। ये फूल अक्तूबर में खिलना शुरू होता है और मार्च तक खिलते रहते है। एक फूल की उम्र 65 दिन होती है। खत्म होने के एक हफ्ते पहले से यह काला पड़ने लगता है और इसमें से बदबू आना शुरू हो जाती है।

Back to top button