ये हैं सफलता पाने के 10 बेस्ट तरीके! आजमाएं जरूर

जीवनभर हम सभी सफलता के पीछे दौडते रहते हैं बिना यह जाने कि इसे पाने का सही तरीका क्या है। हम एक दूसरे की देखा देखी अपने लक्ष्य को चुन लेते हैं और बाद में जब सफलता नही मिलती तो  निराश हो जाते हैं।

ऐसी स्तिथि से लड़ने के लिए कुछ बातों को फोलो कर किसी भी आयु और अवस्था में सफलता को पाया जा सकता है।

जीवन का मूल्य समझना

दुख और उदासीनता को बनाएं काम करने की शक्ति

  • जीवन में कभी-कभी ऐसी सिचुऐशन का सामना करना पड़ता है जो हमे अन्दर से तोड़ देती है। ऐसे में परिस्थिति भयंकर रूप तक ले जाती है जिससे हम हाथ आई सफलता को भी खो देते हैं।

  • ऐसी सिचुऐशन में घबराने की बजाए अपना आंकलन करें, दुख और उदासीनता को काम करने की शक्ति बनाएं। अपने आपको किसी अच्छे काम में लगा दें, ऐसा करने पर सफलता आपके कदम चूमेगी।

काम करने के लिए बहाना  बनाएं

  • कुछ लोग हर काम और व्यक्ति में नेगेटिव पॉइंट्स ढूंढते रहते हैं। जबकि ऐसा करने से वे अपने बहुमूल्य समय को ही वेस्ट करते हैं।

  • इसलिए कोई भी काम जिसे आपको करने के दिया गया है एक बार मन से प्रयास जरूर करें।

डर से लड़ना

  • जब बच्चा पहली बार खड़ा होना सीखता है तो उसे यह डर लगता है कि कहीं वह गिर न जाए, लेकिन फिर भी वह प्रयास करता है और पहली बार में गिर जाता है। दूसरी बार प्रयास करने पर वह थोड़ा संभलता है और गिर जाता है लेकिन आखिरकार तीसरी बार वह खड़ा होने में सफल हो जाता है।

  • इसलिए हमे सफलता के सामने आए डर से लड़ कर दूर करना चाहिए।

हमेशा सीखते रहने की ललक

  • खाने की भूख एक प्राकृतिक प्रक्रिया होती जिसे मिटाने के लिए हम रोटी खाते हैं। लेकिन इसके विपरीत जीवन में कुछ सीखने के लिए हमें अपने आप भूख नही लगती।

  • इसके लिए भूख को जगाना होता है और जब यह भूख जग जाती है तो कोई रूकावट आपके और सफलता के बीच नही आती।

कमीटमेंट or दृढ़संकल्प 

  • कमीटमेंट मतलब दृढ़संकल्प के बिना किसी भी काम में सफलता नही मिल सकती।

  • इसलिए आप जिस काम में सफलता पाना चाहते हैं उसको समय पर करना ही कमीटमेंट होता है।

बड़ी सोच और सपने देखना

  • हमेशा कुछ बड़ा काम करने की सोच रखना ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है। इसका मतलब यह नही कि आप शार्टकट रास्ता अपना कर कुछ बड़ा करें।

  • इसके लिए छोटे लेवल से काम करना शुरू कर दें। एक दिन यही बड़ी सोच सफलता में बदल जाएगी।

हमेशाअपने पर विश्वास

  • सफलता पाने के लिए अपने पर विश्वास रखना जरूरी होता है।

  • ऐसा करने पर आपकी पूरी एनर्जी इसके लिए केन्द्रित हो जाती है और सफलता आपके करीब आती जाती है।

दूसरों की पोजीटिव बातों को सीखना

  • सामाजिक प्राणी होने के कारण हम एक दूसरे से सीखते रहते हैं।

  • ऐसे हमें किसी की नेगेविटी के बजाए उसके पोजीटिव गुणों को अपनाकर उससे कुछ सीखना चाहिए।

भगवान को अपने काम का श्रेय देना

  • आखिरकार हम सभी जीव उस परमात्मा का ही अंश होते हैं। उसके बिना पूरे ब्रमाण्ड में एक पत्ता भी नही हिलता।

  • इसलिए कुछ भी काम करने से पहले भगवान की उपस्थिति को प्रथम रखना और सफलता मिलने पर उसका पूरा श्रेय भगवान को देना जरूरी होता है।

Back to top button