ये हैं दुनिया का अनोखा आइलैंड, खासियत जानकर हो जाओगे हैरान….

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इस द्वीप पर बना एक घर किसी करोड़पति आदमी ने बनवाया है। ताकि भविष्य में होने वाली जॉम्बी तबाही से बचा जा सके। एलियाए द्वीप पर बने घर को लेकर एक बार तो यह भी अफवाह फैलाई गई कि वहां पर मशहूर सिंगर जोर्क ने अपने घर बनवाया है। इस घर और द्वीप को लेकर इस समय सोशल मी़डिया पर कई तस्वीरें और कहानियां वायरल हो रही हैं। अब आपको हम इस घर का सच बताते हैं कि आखिरकार इस घर को किसने बनवाया है। यहां पर क्यों कि इस घर की जरूरत पड़ी।

इस द्वीप का नाम है एलियाए (Elliðaey)। यह आइसलैंड (Iceland) के दक्षिण में स्थित वेस्टमानायेआर आर्किपेलागो के पास अटलांटिक महासागर में स्थित है। और इस द्वीप पर बने घर को एलियाए हंटिंग एसोसिएशन ने बनवाया है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे द्वीप की तस्वीर वायरल हो रही है जिसपर सिर्फ एक घर बना हुआ है। ये अकेला और वीरान द्वीप है आइसलैंड के दक्षिण में। इस द्वीप को लेकर कई तरह की कहानियां है। कुछ लोगों का कहना है कि इस अकेले और वीरान पड़े द्वीप पर 18वीं और 19वीं सदी में कुछ परिवार रहा करते थे। लेकिन 1930 में यहां के परिवार अच्छे जीवन और रोजी-रोटी की तलाश में इसे छोड़कर आइसलैंड के प्रमुख इलाकों में चले गए। इसके बाद से ये द्वीप वीरान हो गया।

एलियाए हंटिंग एसोसिएशन के लोग इस जगह से मछलियों की तादात पर निगरानी रखते हैं। इस द्वीप के चारों तरफ काफी ज्यादा संख्या में मछलियां पाई जाती हैं। यहां से सूचना मिलने पर मुख्य शहर से मछुआरे यहां पर शिकार करने आते हैं। एलियाए द्वीप पर बना ये घर मछुआरों का एक समुद्री बेस है। यहां पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा है। इस घर में मछुआरों के रुकने की सारी व्यवस्था है। इस घर में रुकने के लिए हंटिंग एसोसिएशन बारी-बारी से मछुआरों की ड्यूटी लगाती है।

एलियाए द्वीप को नेचर रिजर्व और प्रोटेक्टेड एरिया घोषित किया गया है। यहां पर सीजन आने पर समुद्री पक्षियों की कई प्रजातियां ब्रीडिंग करने के लिए भी जमा होती हैं। कई बार तूफान आने पर समुद्री जीव इसके किनारे पर आकर खुद को सुरक्षित रखने का प्रयास भी करते हैं।

एलियाए द्वीप पर लोग घूमने भी जाते हैं। कई टूर कंपनियां एलियाए द्वीप का टूर भी कराती है। बड़े-बड़े जहाजों पर सैकड़ों पर्यटकों को इस जगह पर घुमाने के लिए लेकर आते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button