ये हैं दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम, कीमत जानकर हो जाओगे हैरान…

भारतीयों में आइसक्रीम का बहुत क्रेज हैं जिसे वे किसी भी मौसम में खाना पसंद करते हैं। कभी भोजन के बाद डेजर्ट के तौर पर तो कभी घूमते हुए इसका जायका लेना पसंद करते हैं। आइसक्रीम के विभिन्न फ्लेवर लोगों द्वारा पसंद किए जाते है। क्वालिटी के अनुसार आइसक्रीम की कीमत तय होती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी अनोखी आइसक्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने दाम के चलते दुनियाभर में सुर्खिया बटोर रही हैं। इस आइसक्रीम की कीमत के दाम सोने से भी ऊपर हैं।

https://www.instagram.com/p/CRiHICQjxwF/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6d6e7bec-ac4f-4e81-845c-95540d16b526

एक रिपोर्ट के मुताबिक दुबई के स्कूपी कैफे “ब्लैक डायमंड” नाम की एक आइसक्रीम परोसी जाती है। जिसकी कीमत 840 डॉलर (62,900 रुपए) है। इसे दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम माना जाता है। स्कूपी में परोसी जाने वाली सभी प्रकार की आइसक्रीम की तरह, “ब्लैक डायमंड” स्क्रैच से बनाया जाता है। इस समय 22 कैरेट के एक तोला सोने की कीमत भी 50,000 रुपए से कम है।

आइसक्रीम की सामग्री में इटालियन ट्रफल्स, एम्ब्रोसियल ईरानी केसर और खाने योग्य 23-कैरेट सोने के गुच्छे शामिल हैं। इसे फ्रेश वनीला बीन्स से तैयार किया जाता है और इसे आपकी आंखों के सामने बनाया जाता है। इस आइसक्रीम को सर्व करने के वक्त इसकी गार्निशिंग 23 कैरेट के सोने से की जाती है। ब्लैक डायमंड आइसक्रीम को लोगों के सामने स्पेशल कप में परोसा जाता है। इस आइसक्रीम को ये कैफे ब्लैक और गोल्ड कलर के स्पेशल Versace Bowl में सर्व करता है।

Back to top button