ये हैं पेट के कैंसर के लक्षण, नोटिस नहीं किए तो आपकी मौत पक्की है

सेहत से संबंधित छोटी-छोटी परेशानियों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। पेट में हल्का-हल्का दर्द होना, कब्ज होना, पेट में सूजन आदि। पर आपको यह जान कर हैरानी होगी कि छोटी दिखने वाली ये परेशानियां कैंसर जैसी बड़ी और जानलेवा बीमारी का लक्षण भी हो सकती हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रीवेंशन एंड रिसर्च द्वारा जारी हालिया आंकड़ों की मानें तो भारत में करीब 25 लाख लोग कैंसर के साथ जी रहे हैं। हर साल 7 लाख कैंसर के मामले दर्ज किए जाते हैं।

ये हैं पेट के कैंसर के लक्षण, नोटिस नहीं किए तो आपकी मौत पक्की है

कैंसर के इलाज में काम आएगी पीपली

विशेषज्ञों के अनुसार यदि शुरुआती दौर में ही कैंसर की पहचान कर ली जाए तो उसका इलाज आसान हो सकता है। जानें कौन सी छोटी-छोटी परेशानियां कैंसर का लक्षण हो सकती हैं, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं…

अचानक वजन का गिरना

कोशिश किए बिना ही अगर आपका वजन तेजी से गिर रहा है तो यह चिंता वाली बात है। यह कैंसर का पहला लक्षण है। पेट, फेफड़ों आदि में होने वाले कैंसर में सबसे पहले वजन ही गिरता है। आपको भूख भी नहीं लगेगी।

गैस और कब्ज से छुटकारा दिलाएगा ये खास और सस्ता तरीका

रहता है कब्ज

अगर आपको अक्सर कब्ज रहता है, तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर के पास जाकर कैंसर की जांच कराएं। क्योंकि कोलोन कैंसर में मरीज को कब्ज की समस्या रहती है। समय पर यदि इसका पता लगा लिया गया तो मरीज के बचने की संभावना 90 फीसदी होती है।

पेट में दर्द और सूजन

पेट में अक्सर दर्द और सूजन रहना भी कैंसर की निशानी हो सकती है।लीवर से संबंधित रोगों में जलोदर (ascites) होता है. कमर का आकार भी बढ़ जाता है।

आवाज में बदलाव या मुंह में छाले

तीन से चार सप्ताह तक यदि आपके आवाज में बदलाव रहे या मुंह के छाले ठीक न हों तो यह कैंसर हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें।

>

Back to top button