ये हैं 70 हजार करोड़ के ब्रांड के सीईओ, कहा-सत्तर रुपए भी हमारे पास नहीं
अलवर.बुधवार को दिव्य ग्रामोद्योग की पतंजलि कच्ची घानी सरसों तेल इकाई के उद्घाटन करने योगगुरू बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण अलवर पहुंचे। एमआईए के एग्रो फूड पार्क में हुए इस प्रोग्राम में आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि शेयर मार्केट में अनलिस्टेड कंपनी होने के बावजूद पतंजलि की वैल्यूएशन के लिए मजबूर हाेना ही बड़ी बात है। यह स्वदेशी की जीत है, जबकि मल्टीनेशनल कंपनियां नंबर बढ़वाने के लिए ओछे हथकंडे अपनाती हैं, क्योंकि उनके शेयर के रेट बढ़ते हैं, लेकिन पतंजलि के शेयर ही नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 70 हजार करोड़ के पतंजलि ब्रांड में 70 रुपए भी हमारे थैले में नहीं हैं, लेकिन हम संकल्प के साथ काम में जुटे हुए हैं।
पतंजलि में है बालकृष्ण की 97 फीसदी हिस्सेदारी…
– बालकृष्ण अब फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक ‘100 सबसे रईस भारतीयों’ की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं।
– फोर्ब्स मैग्जीन के मुताबिक, बालकृष्ण की नेटवर्थ (कुल प्रॉपर्टी) 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर (16,000 करोड़ रुपये) आंकी गई है। साथ ही उनका नाम लिस्ट में 48वें पायदान पर दर्ज किया गया है। मैग्जीन के मुताबिक, बाबा रामदेव के साथ मिलकर इस्टेबलिश की गई पतंजलि आयुर्वेद में बालकृष्ण की 97 फीसदी की हिस्सेदारी है।
इसे भी देखें:- आश्रम से मिले इस वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, हनीप्रीत के साथ ये सब काम करता था राम रहीम
– भारत में सबसे तेजी से तरक्की कर रही घरेलू प्रोडक्टस बनाने वाली कंपनियों में शुमार की जाने वाली पतंजलि आयुर्वेद ने पिछले साल के दौरान 5,000 करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल किया। इस फायनेंशियल ईयर के दौरान उन्हें इसका दोगुना हासिल होने की उम्मीद है।
– फोर्ब्स के मुताबिक, बाबा रामदेव की कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं है, लेकिन वे इसके ब्रांड एम्बैसेडर हैं। जबकि, बालकृषण कंपनी का कामकाज देखते हैं।
– फोर्ब्स की इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी टॉप पर हैं, जिनकी नेटवर्थ 22.7 अरब अमेरिकी डॉलर है।





