भारत की इन 5 मनोरम झील, एक बार जरूर घूमें

1- डल झील These 5 panoramic lakes of India, once again goThese 5 panoramic lakes of India, once again go

धरती पर अगर कहीं स्‍वर्ग है तो कश्‍मीर में है। कश्‍मीर के श्रीनगर में डल झील यहां की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। डल झील में रंग बिरंगी नावें नजर आती हैं। इन्‍हें यहां पर शिकारा कहा जाता है। चारो ओर पहाड़ों से घिरी इस झील की खूबसूरती देखते ही बनती है।

2- गुरुडोंगमार झील

सिक्‍कम में बनी गुरुडोंगमार झील चारो ओर बर्फ के पहाड़ों से ढकी हुई है। यह जगह आप को जन्‍नत का एहसास देगी। हिमालय की गोद में बनी इस झील की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यहां का पानी सीसे की तरह साफ है।

3- पिछोला झील

राजस्‍थान के उदयपुर शहर में बनी पिछोला झील यहां की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। महाराण उदय सिंह द्वतीय ने इस झील का निर्माण करवाया था।  झील में दो द्वीप हैं और दोनों पर महल बने हुए हैं। जिसे देखने का अपना ही मजा है।

4- पोकोड झील

केरल की पोकोड झील भारत की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। कई किलोमीटर में फैली हुई ये झील बहुत खूबसूरत है। यहां खिले नीले कमल के फूल देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है।

5- सूरज ताल

हिमाचल प्रदेश स्थित सूरज ताल हरे पानी की खूबसूरत झील है। सूरज की रौशनी पड़ते ही इस झील की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। ह‍िमालय की गोद में बसी इस झील की सुंदराता को कुछ शब्‍दों में बयां करना मुमकिन नहीं है।

Back to top button