ये 5 फूड जो आपके बन सकते हैं कैंसर का कारण, खाने से बचें

बीमारी के इलाज से अच्छा है बीमारी से बचाव। हो सकता है कि खाने की ये चीजें आपकी लिस्ट में भी शामिल हों। अगर हेल्दी लाइफ जीना चाहते हैं तो अपने खाने में इन चीजों को शामिल न करें। ये चीजें कही न कहीं कैंसर को न्योता देती हैं। आगे की स्लाइड में पढ़ें कौन सी हैं ये चीजें:These 5 foods that can become cancer cause, avoid eating

प्रोसेस मीट: एक स्टडी की मानें तो प्रोसेस मीट में खतरनाक केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जिसमें सोडियम नाइट्रेट होता है। जिसमें कार्सिनोजन उच्च मात्रा में होता है जो कैंसर का कारण बनता है।

हाइड्रोजेनेटिड ऑयल:  हाइड्रोजेनेटिड ऑयल वेजिटेबल ऑयल की तरह ही होता है जिन्हें प्रोसेस किया जाता है। जिससे तेल रासायनिक तौर पर हाइड्रोजन से रिएक्ट करता है ताकि  इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाई जा सकती है। एक स्टडी की मानें तो इससे दिल की बीमारी, कैंसर तक हो सकता हैं।

पटेटो चिप्स: पटेटो चिप्स फैट और कैलोरीज दोनों ज्यादा होता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि इसमें एक्रिलामाइड का लेवल बहुत हाई होता है। यह एक कासीनजन है जो सिगरेट में भी पाया जाता है। इसके साथ ही फ्रेंच फ्राइ में भी ये तत्व पाया जाता है।

ऐसे बनायें इन्‍स्‍टैंट नाश्‍ता सूजी और काले चने का कटलेट

माइक्रोवेव पॉपकॉर्न: माइक्रोवेव पॉपकोर्न बैग्स में एक ऐसा केमिकल पाया जाता है जिसे प्रफ्लोरो-ऑक्टेनिक एसिड (perfluoro-octanoic acid)कहते हैं। कहा जाता है कि ये लीवर, ब्लेडर, किडनी का कारण बनता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Back to top button