इन 4 राशियों पर इतने दिन तक रहेगा सूर्य ग्रहण का असर…

21 जून को लगा सूर्य ग्रहण दोपहर करीब 03 बजकर 04 मिनट पर समाप्त हुआ है. हालांकि ज्योतिर्विदों का कहना है कि इस सूर्य ग्रहण का असर अभी कम से कम डेढ़ महीना और रहने वाला है. दरअसल सूर्य या चंद्र ग्रहण का असर तीन महीने तक रहता है, लेकिन ग्रहण के वक्त यदि सूर्य या चंद्र का उदय हुआ हो तो उसका प्रभाव सिर्फ डेढ़ महीना ही रहता है. ऐसे में 21 जून को लगे सूर्य ग्रहण का असर डेढ़ महीने तक रहेगा. मेष, वृषभ, कर्क और मकर राशि के जातकों को इससे ज्यादा नुकसान हो सकता है.

मेष राशि– मेष राशि वालों को धन की परेशानी बहुत ज्यादा होगी. साथ ही संतान के प्रति आपकी चिंता भी बढ़ेगी. ग्रहणकाल के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे आपके रुके हुए कार्य बनेंगे.

वृषभ राशि- इस राशि वालों को भी धन की परेशानी रहेगी. आपकी राशि का स्वामी शुक्र केंद्र स्थान पर होगा. आप अपने राशि के स्वामी को मजबूत करने के लिए सरस्वती देवी की पूजा-आराधना करें और अन्न का दान करें.

कर्क राशि- आपके खर्चे में बढ़ोतरी होगी. विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. काम में किसी तरह की बाधा ना आए इसके लिए शिव की पूजा करें और शिव के मंत्रों का जाप करें खासतौर से महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें. इसके अलावा मूंग की दाल का दान करें.

मकर राशि- खर्च अधिक होंगे और कोई रोग परेशान कर सकता है, खासतौर पर हड्डियों का कोई रोग आपको परेशान कर सकता है. शनि की शांति के लिए पूजा-अर्चना जरूर करें और शनि के मंत्रों का जाप करें. काले तिल का दान करें.

Back to top button