सेहत से जुड़े ये 10 इशारे बताते हैं कि आप डायबिटिक है या नहीं…
डायबिटीज एक एेसी बीमारी है जिसका पता लोगों को अक्सर तब चलता है जब शरीर के कुछ भाग जैसे आंख, किडनी और दिल को इस बीमारी से नुकसान पहुंचना शुरू हो जाता है। इसलिए इस बीमारी का समय पर पता चलना बेहद जरूरी है।इससे पहले कि किसी व्यक्ति को डायबिटीज की शिकायत हो वो अपने शरीर के इन 10 लक्षणों को देखकर इससे बच सकता है। 
बार बार पेशाब आना
जब शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है तो व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने लगता है।शरीर में इकट्ठा हुआ शुगर पेशाब के जरिए शरीर से बाहर आने लगता है।

बहुत ज्यादा प्यास लगना
ब्लड शुगर से पीड़ित व्यक्ति को बार-बार प्यास लगती रहती है।

भूख बढ़ जाना
शरीर में शुगर लेवल बढ़ने की वजह से भी व्यक्ति को बार-बार भूख लगती रहती है। अगर आपको भी लग रहा है कि आपकी डाइट भी पहले के मुकाबले बढ़ गई है तो आप अपना शुगर लेवल एक बार टेस्ट करवा लें।

वजन घटना
भूख में बढ़ोतरी होने के बावजूद अगर आपका वजन नहीं बढ़ रहा है तो भी अपना शुगर टेस्ट करवा लें।

थकावट होना
अगर आप सारा दिन आलसी बने रहते है और थोड़ा-सा काम करने पर थकावट महसूस करने लगते हैं या फिर पूरी रात सोने के बाद भी आपको महसूस होता है कि नींद नहीं पूरी हुई तो अपना शुगर टेस्ट जरूर करवा कर देख लें।

किसी काम में मन न लगना और एकाग्रता की कमी होना
शुगर से पीड़ित व्यक्ति का मन किसी काम में नहीं लगता है। वो किसी भी काम को एकाग्रता के साथ नहीं कर पाता है।

धुंधला दिखाई देना
डायबिटीज का सबसे ज्यादा असर आंखों पर पड़ता है।जिसकी वजह से व्यक्ति को दिखना कम हो जाता है। शुगर के कारण आंखों के पर्दो को नुकसान पहुंचता है। शुगर के कारण खत्म हुई नजर दोबारा ठीक नहीं होती।

घावों का देरी से ठीक होना
सब्जी काटते हुए हाथ पर कट लगने और शेविंग करते समय कट लगने पर घाव जल्दी ठीक नहीं होता या फिर बहुत देर में ठीक होता है अगर तो यह भी शुगर के लक्षण हो सकते हैं।

स्किन प्रॉबल्म
शुगर लेवल बढ़ने पर स्किन से जुड़ी समस्याएं सामने आने लगती है। चेहरे पर मुहांसे और ब्लैकहेड्स बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं।