कभी नहीं होगी धन की कमी, बस करें ये उपाय…

आज हर कोई धनवान बनना चाहता है। भगवान कुबेर को धन का देवता कहा जाता है और इन्हे प्रसन्न करने के लिए लोग खास तरीकों से पूजा पाठ करते है क्योकि अगर ये रूठ जाते है तो धन से सम्बंधित कई नुकसान होते है। अगर आप चाहते हैं कि आपको भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त हो और आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं हो तो आप रावण संहिता में दिए गए मंत्र का जाप करें।
धनवान बनने के लिए करें ये उपाय:
अगर आपके अंदर छल, कपट, क्रोध जैसे दुगुर्ण हैं तो उनका त्याग कर दें क्योंकि इन दुर्गुणों के होने से ये मंत्र कारगर सिद्ध नहीं होता हैं। अगर आप बालक के सामान मन में किसी के लिए किसी प्रकार का कपट नहीं रखते हैं और इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपको जल्द ही फल की प्राप्ति होगी।
मंत्र- ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवाणाय, धन धन्याधिपतये। धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा ।।
इसके अलावा बताया गया हैं कि जब भी आप इस मंत्र का जाप करें अपने पास कोड़ी को जरूर रखे। इस मंत्र का जाप आप लगातार तीन महीने तक करें और फिर बाद में उस कोड़ी को अपने घर की तिजोरी में रख दे। ऐसा करने से भगवान कुबेर आपसे हमेशा प्रसन्न रहेंगे और आपके घर में धन से सम्बंधित कोई समस्या नहीं आएगी।





