इस बार आयोध्या में कुछ ऐसा रहेगा दीवाली सेलीब्रेशिन, होगा ये SCHEDULE

लखनऊ.अयोध्या में दीपावली का त्योहार इस बार भव्य तरीके से मनाने का फैसला योगी सरकार ने लिया है। 18 अक्टूबर को सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक अयोध्या में मौजूद रहेंगे। छोटी दीपावली पर राम का राज्याभिषेक होगा और 3 किमी की बारात निकाली जाएगी। इस बारात में पूरे अयोध्यावासी को शामिल होने का आग्रह किया गया हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम योगी 3 बजकर 15 मिनट पर फैजाबाद हेलिकॉप्टर के जरिए पहुंचेंगे। उसके बाद वहां से कार के जरिए अयोध्या के जाएंगे। 
इस बार आयोध्या में कुछ ऐसा रहेगा दीवाली सेलीब्रेशिन, होगा ये SCHEDULE

18 अक्टूबर को सीएम योगी का मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम

– दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर सीएम योगी फैजाबाद पहुंचेंगे।
– 3.20 बजे कार के जरिए अयोध्या में बने राम कथा पार्क जाएंगे।
– दोपहर 3.40 बजे राम कथा पार्क में भगवान राम की अलग-अलग झांकियों को देखेंगे।
– शाम 4 बजे राम कथा पार्क में बने मुख्य मंच पर पहुंचेंगे। 
– शाम 4 बजकर 5 मिनट पर भगवान राम की लीला स्वरूपों की तिलक और आरती करेंगे।
– 4 बजकर 15 मिनट से लेकर 4 बजकर 45 मिनट तक अलग-अलग विभागों की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
– शाम 5 बजकर 10 मिनट पर सीएम योगी का संबोधन होगा।
– शाम 5 बजकर 25 मिनट पर राज्यपाल राम नाईक का संबोधन होगा।
-शाम 5 बजकर 45 मिनट पर सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक नया घाट पर जाएंगे।
-शाम 6 बजकर 10 मिनट पर नया घाट पर सरयू नदी की आरती करेंगे।
-6 बजकर 45 मिनट पर राम की पैड़ी पर लेजर शो को देखेंगे। 
-शाम 7 बजकर 45 मिनट पर राम कथा पार्क में रामलीला के कुछ अंश देखेंगे।

20 प्वाइंट्स में जानें छोटी दीवाली पर अयोध्या में क्या होगा खास

1- अयोध्या में कनक भवन, हनुमान गढ़ी, भगवान राम से जुड़े सभी 30 घाटों पर रोशनी की जाएगी, इस काम में अयोध्या के साधु संत और महंत भी सहयोग दे रहे हैं।
2- एक लाख 71 हजार दीप दान सरयू नदी में सीएम योगी, राज्यपाल करेंगे। पूरा कैबिनेट इस दिन अयोध्या में होगी।
3- सीएम योगी, राज्यपाल 108 कन्याओं को भोजन कराएंगे।
4- इंडोनेशिया और थाईलैंड के कलाकार राम के अयोध्या वापसी के प्रसंग का सरयू नदी के रामघाट के किनारे 35-35 का मंचन करेंगे।
5- सरयू घाट पर इस मंचन का लाइव टेलीकास्ट एलईडी द्वारा किया जाएगा। साथ ही पूरे अयोध्या के 3 बड़े चौराहे, 7 तिराहों पर लगभग 20-25 छोटी-छोटी एलईडी भी लगाई जाएगी।
6- साआदतगंज इलाके (अयोध्या और फैज़ाबाद को जोड़ता है) में एक भव्य द्वार बनाया जा रहा है, जिसको 201 कुंटल फूल और लाइट से सजाया जाएगा।
7- सरयू किनारे होने वाले भगवान राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम से पूर्व अयोध्या नगर से सटे नंदीग्राम भरत कुंड पर राम-लक्ष्मण और सीता का राज्यपाल, सीएम, राजयपाल स्वागत करेंगे।
8- साकेत विद्यालय में एक हेलीकॉप्टर से अयोध्या नगरी में राम, सीता और लक्ष्मण का आगमन होगा। (जैसे पुष्पक विमान से राम जी त्रेता युग में आए थे, उसी तरह हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल होगा।)
9- इस विमान के ऊपर एक और हेलीकॉप्टर होगा जो ऊपर से पुष्प वर्षा करेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक उनका राज्याभिषेक करेंगे।
10- साकेत विद्यालय से यह झांकी 3 किलोमीटर चलकर सरयू घाट तक पहुंचेगी।
11- राम दरबार की इस बारात में शामिल होने के लिए सभी अयोध्यावासी को हर घर से चार दीपक लेकर आने का आग्रह किया गया है।
12- प्रशासन की तरफ से 3 किलोमीटर की इस यात्रा में सिर्फ पुष्प वर्षा करने की अनुमति दी गई है।
13- पहली बार सरकारी खर्च पर 7 किलोमीटर में बसी अयोध्या की हर सड़क, गली मोहल्ले को लाइटिंग से सजाया जाएगा।
14- 10 अलग-अलग रथ को सजाया जाएगा, इस भव्य शोभा यात्रा में श्री राम की पूरी सेना का दृश्य दर्शाया जाएगा, मुख्य आकर्षण का केंद्र एक रथ में सवार राम, सीता, लक्ष्मण का रथ होगा।

इसे भी देखें:- इस बार कुछ इस तरह सज गया आयोध्या, आज पहुँचेंगे CM योगी

15- सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी घाट पर ही केवल एक लाख इकहत्तर हजार दिए जलाए जाएंगे।
16- अयोध्या में सबसे फेमस शहीद गली (हनुमान गढ़ी के बगल में) है, जहा पर कार्यसेवक की मौतें हुई थीं।
17- वैसे तो अयोध्या में 8 हजार मंदिर हैं। लेकिन एक जगह तपस्वी जी की छावनी में लगभग 22 सौ मंदिर बने हैं।
18- अयोध्या में सरयू किनारे बसा मोहल्ला ‘स्वर्ग द्वार मोहल्ला’ कहलाता हैं और इसी मोहल्ले में एक भूत वाली गली भी है।
19- छोटी दीपावली के दिन हनुमान जयंती भी है। सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल नाईक हनुमान जयंती के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
20- सरयू घाट पर राम जी की सबसे बड़ी मूर्ति लगाने का प्रस्ताव है। इस राम मूर्ति की ऊंचाई 103 फीट होगी।
 
Back to top button