दुनिया में एक ऐसी जगह जहां पुरुषो का जाना पूरी तरह से हैं बैन, वजह जानकर हो जाओगे हैरान…

दुनिया में कुछ ऐसी भी महिलाएं होती हैं जो कुछ समय अकेले में बिताना चाहती हैं, लेकिन उनका अक्सर ये सवाल होता हैं कि वो कहा जाए, या कौन सी ऐसी जगह हैं जो उनके लिए सुरक्षित हैं। फिनलैंड के बाल्टिक सी के पास एक ऐसा आइलैंड है, जहां पुरुषों का जाना बैन होगा। इस आइलैंड पर सिर्फ महिलाएं ही जा सकती हैं। इस जगह का नाम सुपरशी आइलैंड है। इस आइलैंड को पिछले साल गर्मियों में खोला गया था।

खबर के मुताबिक, सुपरशी आइलैंड में शेयर रूम है । एक कैबिन की कीमत 3 हजार डॉलर से लेकर 6 हजार डॉलर तक है । यहां महिलाएं 5 दिन तक रह सकती हैं। लेकिन टिकट बुक करने से पहले महिलाओं को अप्रूवल लेने के लिए सबसे पहले स्काइप के जरिए इंटरव्यू देना होगा. रिजॉर्ट में बने कैबिन पूरी तरह से हेल्थ पर फोकस होंगे। इसे अमेरिका में रहने वाली एक बिजनेस महिला क्रिस्टीना रॉथ ने बनाया हैं। बता दें ये आईलेंड 8.5 एकड़ में फैला हुआ हैं और इस आईलेंड में किसी भी तरह के धूम्रपान करने की इजाजत नहीं हैं।

इस रिसोर्ट में 4 केबिन हैं और इस रिसोर्ट के हर केबिन में 10 महिलाए आराम कर सकती हैं क्रिस्टीना रॉथ ने साफ कहा है- ”मैं मर्दों से प्यार करती हूं, उनसे किसी भी प्रकार की नफरत नहीं है। आगे ये आइलैंड मर्दों के लिए भी खुल सकता है। लेकिन फिलहाल के लिए ये सिर्फ और सिर्फ महिलाओं और सुपरशी कम्यूनिटी के लिए है।

Back to top button