बिहार में निकाह के बाद जब दुल्हन को पता चला दूल्हा है दिव्यांग, तो साथ जाने से किया इनकार

पश्चिमी चंपारण। करीब तीन साल पहले निकाह हो जाने के बाद दुल्हन को विदा कराने आए दूल्हे के साथ दुल्हन ने जाने से इंकार कर दिया। मामला नगर के शास्त्रीनगर मोहल्ले का है। सलीम मियां की पुत्री का निकाह बसवरिया, बेतिया निवासी शकील मियां के साथ हुआ था।बिहार में निकाह के बाद जब दुल्हन को पता चला दूल्हा है दिव्यांग, तो साथ जाने से किया इनकार

रविवार को गाजे बाजे के साथ बारात पहुंची और बाकी रस्म पूरी होने लगी। इस बीच दुल्हन के पिता की नजर दूल्हे पर पड़ी जो ठीक से चल नहीं पा रहा था। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि तीन महीने पूर्व करंट लगने से दूल्हे के शरीर का एक हिस्सा काम नहीं कर रहा।

इसकी जानकारी होते ही दुल्हन ने साथ जाने से इंकार कर दिया। बारात वापस लौट गई। पर, लड़की वालों ने दूल्हे समेत उसके परिजनों को बंधक बना लिया। सोमवार की सुबह निकाह व गंवना के खर्च को लेकर पंचायती हुई। स्थानीय पंचों ने वर पक्ष को 2.25 लाख रुपये वापस करने का फैसला सुनाया। जिसके बाद विवाद समाप्त हो गया। दूल्हा बिना दुल्हन के घर वापस लौट गया। 

कहा-थानाध्यक्ष ने

ऐसी किसी घटना के बारे में थाने को सूचना नहीं है। अगर दोनों पक्ष में कोई भी थाने को लिखित शिकायत करता है तो जांच पड़ताल कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button