युवक को बोतल से मार मारकर, दो नाबालिगों ने उतार दिया मौत के घाट…

दिल्ली के भारत नगर इलाके में एक-एक युवक की बोतल मरकर हत्या करने की बात सामने आयी है. आपको बता दे कि युवक को घायल हालत में अस्पताल में लाया गया. जहा इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गयी. वही अस्पताल प्रशासन में पुलिस को सूचना की जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. और मामले की जाँच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पूछताछ में पता चला के दोनों आरोपी नाबालिग है. 
इसे भी पढ़े: गरीबी से तंग आकर जोधपुर के एक परिवार के चार लोगों ने कि आत्महत्या
गौरतलब है कि मृतक कबीर नगर की झुग्गियों में अकेला रहता था. उसके परिवार में कोई नहीं था. उसे नशे की लत थी. और मजदूरी करता था. बता दे उसका दोनों नाबालिग आरोपियों से विवाद हो गया था. जिसके चलते दोनो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. और शुरुवाती पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना आरोप कबूल कर लिया है. पुलिस दोनों आरोपियों से अब भी पूछताछ कर रही है.





