राजस्थान: जवान ने खुद की सर्विस राइफल से किया सुसाइड, मां बोली- कायर नहीं था मेरा बेटा

कोटा। भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र स्थित अतिसंवेदनशील आर्मी एरिया में रविवार देर रात 2 बजे ड्यूटी पर तैनात जवान अतुल पाण्डेय ने आत्महत्या कर ली। जवान ने सर्विस रायफल से अपने सिर पर गोली मार ली। घटना के बाद आर्मी एरिया में हड़कंप मच गया। सेना और पुलिस अधिकारी तत्काल हरकत में गए। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मानकर कारणों की जांच कर रही है। 
राजस्थान: जवान ने खुद की सर्विस राइफल से किया सुसाइड, मां बोली- कायर नहीं था मेरा बेटा

गोली गले के नीचे लगी और सिर को फाड़ते हुए निकल गई…

– काम के तनाव की बात भी सामने रही है। हालांकि, सेना ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। अतुल यूपी के बस्ती जिले का रहने वाला था। उसकी मां राधिका ने कहा कि 4 दिन पहले उनकी अतुल से बात हुई थी। उसने कहा था कि उसे सूबेदार काम को लेकर परेशान कर रहा है। पहले भी उसने यह बात बताई थी। 
– भीमगंजमंडी थाने के एएसआई घनश्याम ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि आर्मी एरिया में एक जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। नाइट ड्यूटी पर तैनात एएसआई गोविंद सिंह मौके पर गए तो ड्यूटी पर तैनात संतरी अतुल पांडेय (20) पुत्र उदय नारायण पांडेय का वर्दी में खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। गोली गले के नीचे लगी और सिर को फाड़ते हुए निकल गई।
सेना के जवान ने सर्विस राइफल किया सुसाइड, मां बोली-सूबेदार परेशान करता था बेटे को
– अतुल के शव के पास उसकी सर्विस रायफल भी पड़ी हुई थी। अतुल पिछले 1 माह से कोटा में तैनात था। डीएसपी शिव भगवान गोदारा का कहना है कि फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। सैन्य अधिकारियों के बयान लिए जाने के साथ ही हर एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
– अतुल के शव के पास उसकी सर्विस रायफल भी पड़ी हुई थी। अतुल पिछले 1 माह से कोटा में तैनात था। डीएसपी शिव भगवान गोदारा का कहना है कि फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। सैन्य अधिकारियों के बयान लिए जाने के साथ ही हर एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

कई सवाल, जिनके नहीं मिले जवाब

– जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त दूसरे जवान भी वहां तैनात थे क्या? गोली की आवाज सबसे पहले किसने सुनी? सबसे पहले इस घटना का किसको पता चला? फिलहाल इनमें से किसी भी सवाल का जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। सैन्य अधिकारी शिव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट पर फिलहाल पुलिस ने 174 मर्ग में मामला लेकर जांच शुरू कर दी है। सेना ने कोई रिपोर्ट पुलिस को नहीं दी है।
आर्मी इंटेलिजेंस ने जब्त की राइफल और खोल
– सीआई रामखिलाड़ी मीणा का कहना है कि जवान स्टेशन रोड स्थित हल्दीघाटी गेट के अंदर एक प्वाइंट पर संतरी के रूप में तैनात था। जिस राइफल से गोली चलना बताया गया है, उसे आर्मी की इंटेलिजेंस विंग ने पहले ही जब्त की ली है। वहीं, मौके पर पड़ा हुआ गाेली का खोल भी उन्होंने जब्त किया है। शव भी फिलहाल आर्मी अस्पताल में ही है, परिजनों के आने पर उसका पोस्टमार्टम करवाएंगे।

15 दिन में आए दो मामले

1. भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र निवासी फौजी जयनारायण की पत्नी अनुपमा यादव ने 15 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आर्मी ने पहले रातभर शव को आर्मी हॉस्पिटल में रखवाया, जिसका बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया था। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका।
2. रेलवे कॉलोनी इलाके के गणेशपुरा के जंगल में 25 सितंबर को एक शव पेड़ से लटका मिला। आई कार्ड से उसके सेना के जवान होने की पुष्टि हुई। जवान का नाम पाषाण तमंग था जो दार्जिलिंग में सेना की गोरखा रेजिमेंट में कार्यरत था। परिजन और सैन्य अधिकारी कोटा आए और शव लेकर गए, लेकिन आत्महत्या के कारणों का कोई पता नहीं चल सका। 

इसे भी देखें:- अभी अभी: साथी पत्रकार ने ही रविश कुमार के दोगलेपन की खोल दी पोल, रवीश पड़े सन्‍न

यूपी के बस्ती जिले में जवान के परिजन

– अतुल उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की रूधौली तहसील के कुड़ई गांव का रहने वाले सामान्य परिवार का बेटा था। उसकी उम्र महज 20 साल थी। पिता उदय नारायण की मौत हो चुकी है। बड़ा भाई विपुल पाण्डेय घर पर ही खेती करता है। सोमवार को जिस किसी को घटना का पता चला वो सन्न रह गया।
– मां राधिका को विश्वास नहीं हो रहा है कि अतुल ने सुसाइड कर लिया है। बोली- मेरा बेटा देशभक्त था, वो कायर नहीं था। उसने करीब एक महीने पहले ही कोटा में ज्वॉइन किया था। राधिका ने मीडिया को बताया कि बेटा कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। वो कहता था कि उसको काम को लेकर उसका सूबेदार परेशान करता हैं। 4 दिन पहले अंतिम बार बात हुई तब भी उसने यह बात राधिका को बताई थी।
Back to top button