युवक नाचते-नाचते युवती की बाहों में तोड़ गया दम, गाना ही कुछ ऐसा था…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो दिखाया गया है उसे देखने के बाद शायद आप भी यही कहें कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। न जाने किस पल मौत आ जाए। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह वायरल वीडियो राजस्थान के जोधपुर के किसी शादी समारोह का बताया जा रहा है। दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का और लड़की स्टेज पर डांस कर रहे हैं।युवक नाचते-नाचते युवती की बाहों में तोड़ गया दम, गाना ही कुछ ऐसा था...

बैकग्राउंड में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ बज रहा है। गाने पर एक लड़का और एक लड़की रोमांटिक डांस कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही गीत के बोल आते हैं कि तेरी बाहों में मर जाए हम.. अचानक कुछ ऐसा होता है कि सब सहम जाते हैं।

लड़का अचानक जमीन पर गिर जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरते ही उसकी मौत हो जाती है। मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृत लड़के का नाम विजय था। वह राजस्थान के ही बाड़मेड़ का रहने वाला था। वह किसी समारोह में शामिल होने के सिलसिले में जोधपुर पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि मृत लड़का जिस लड़की के साथ डांस कर रहा था वह उसकी पत्नी है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स यह भी बताया जा रहा हैं कि वो दोनों पति-पत्नी नहीं थे, बस कार्यक्रम में उनकी मुलाकात हुई थी।

देखें वीडियो

Back to top button