इस देश में उगती है दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मिर्ची का इस्तेमाल लगभग हर सब्जी में किया जाता है। लेकिन कई नस्ल की मिर्च बहुत तीखी होती है। दुनिया की सबसे तीखी मिर्च कहां पर उगाई जाती है और उसका नाम क्या है। आज हम आपको इसी मिर्च के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिसका तीखापन जानकर शायद आपको भी पसीने आने लगेंगे।

दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची:

इस मिर्च का नाम है ‘कैरोलीना रीपर’, जो अमेरिका में उगाई जाती है। कुछ-कुछ शिमला मिर्च की तरह दिखने वाली इस मिर्च का नाम ‘दुनिया की सबसे तीखी मिर्च’ के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, आज तक इतनी तीखी मिर्च दुनिया में कभी कहीं नहीं हुई, जितनी कि ‘कैरोलीना रीपर’ है।

साल 2012 में दक्षिणी कैरोलीना की विनथ्रॉप यूनिवर्सिटी ने इस मिर्च के तीखेपन की जांच की थी, जिसमें 15,69,300 एसएचयू यानि स्कोवील हीट यूनिट पायी गई थी। किसी भी चीज के तीखेपन को एसएचयू में ही मापा जाता है। एसएचयू जितना ज्यादा होता है, तीखापन भी उतना ही खतरनाक होता है। वैसे किसी आम मिर्च का एसएचयू 5000 के करीब होता है।

Back to top button