महिला कर्मचारी यहां नहीं पहन सकती हैं चश्मा, जानें इसके पीछे का ये बड़ा कारण…

अक्सर दफ्तरों में कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करने वाले लोग चश्मे का सहारा लेते है, लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां कंपनियों ने कार्यस्थल पर महिलाओं के चश्मा पहनने पर रोक लगा दी है। इसके पीछे की वजह भी बेहद ही हैरत में डालने वाली है। जापान में कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के चश्मा पहनने पर रोक है, जबकि पुरुष कर्मचारियों को इसकी पूरी छूट प्रदान है।

महिलाएं नहीं लगा सकती है चश्मा :

जापान की एक कंपनी ने तो महिला कर्मचारियों को यहां तक कह दिया है कि वो मेकअप करके ही दफ्तर आएं। इसके अलावा कंपनी ने महिलाओं को वजन कम करने का भी निर्देश दिया गया है। ऐसा माना गया है कि, कंपनियों का मानना है कि कार्यस्थल पर महिलाएं चश्मा पहनकर आती हैं तो इससे उनकी सुंदरता पर प्रभाव पड़ता है, जिससे क्लाइंट्स (ग्राहकों) पर भी गलत असर पड़ता है और इसके कारण कंपनियों का कारोबार पर असर पड़ता है।

बनाए गए है अजीब नियम:

जापान में यह कोई पहली बार नहीं है जब इस तरह के अजीबोगरीब नियम लगाए गए हों। इससे पहले यहां की कई कंपनियों ने महिला कर्मचारियों के लिए हाई हील वाली सैंडल पहनकर दफ्तर आना अनिवार्य कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button