युवती ने पति को लिखा I Love You फिर झूल गयी फाँसी पर, सच्चाई जानकर उड़ जायेंगे होश

नई दिल्ली: हर रोज ना जानें कितने ही लोग आत्महत्या करके अपनी जीवनलीला समाप्त कर देते हैं। लेकिन कुछ आत्महत्या के मामले लोगों को हैरानी में डाल देते हैं। एक ऐसा ही हैरानी में डालने वाला आत्महत्या का मामला राजधानी दिल्ली में सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के तिमारपुर की रहने वाली एक युवती ने खुद को केवल इसलिए मार डाला क्योंकि वह अपने चेहरे के मुहांसों की वजह से परेशान थी। आपको बता दें पीसीएस की तैयारी करने वाली 26 साल की जूही ने रविवार की देर रात फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

तिमारपुर पुलिस ने युवती के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में युवती ने अपने पति को आई लव यू लिखा है और अपने मरने की वजह अपने चेहरे के मुहांसों को बताया है। उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस के अनुसार तिमारपुर के गाँधी विहार ए ब्लॉक की रहने वाली जुली मूल रूप से उत्तराखंड के उत्तरकाशी की रहने वाली है। जूही ने 2011 में घर वालों की मर्जी के खिलाफ एक युवक से अंतर्जातीय विवाह किया था।

जूही का पति उत्तरकाशी में ही खेती का काम करता है, जबकि वह पिछले कई सालों से दिल्ली में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रही थी। शादी के बाद उसके परिवार वालों ने उससे नाता तोड़ लिया था। जूही के माँ की पहले ही मौत हो चुकी है। रविवार की देर रात तक जूही अपनी सहेली कल्पना के साथ थी, इसके बाद वह अपने कमरे में चली गयी। जब सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो कल्पना ने दरवाजा खटखटाया। फिर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसनें खिड़की से देखा। देखते ही उसके होश उड़ गए। अन्दर जूही पंखे से लटकती हुई दिखाई दे रही थी।

कल्पना ने पुलिस को बताया कि जूही रात में बहुत परेशान थी। पुलिस ने इस घटना की सूचना जूही के पिता को दे दी है लेकिन अंतर्जातीय विवाह करने की वजह से नाराज पिता ने आने से इनकार कर दिया। पुलिस ने एक टीम जूही के घर भेजा है। पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर को जूही ने अपनी सहेलियों के साथ नया साल मनाया था। जश्न मनाने के बाद सभी लोग सो गए थे। सोमवार को जब सहेली ने काफी समय दरवाजा खटखटाया और दरवाजा नहीं खुला तो रोशनदान से देखा। देखते ही वह चीख पड़ी।

 
Back to top button