रातोंरात गर्भवती हुई महिला सुबह ही बच्चे को दिया जन्म, मामला जानकर सभी हो गए हैरान…

किसी भी महिला के गर्भवती होने का समय उनकी जिंदगी में बहुत महत्व रखता हैं जो कि पूरी प्रक्रिया के अनुसार चलता हैं। गर्भवती महिला के वो 9 महीनों का समय बहुत मुश्किल होता हैं जब उनके अंदर एक नई जान पनप रही हो और उसके बाद वह बच्चे को जन्म देती हैं। लेकिन जरा सोचिए कि क्या कोई महिला रातोंरात गर्भवती हो जाए और अगली ही सुबह बच्चे को जन्म दे तो। सुनने में असंभव लगता हैं लेकिन ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं ब्रिटेन में।

यहां पर रहने वाली 19 वर्षीय एम्मलुइस लेगेट नाम की एक लड़की जब सोकर उठी तो अचानक उसका बेबी बंप निकल आय़ा और 45 मिनट के अंदर ही उसने बच्चे तो जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि जब ये सोकर उठी तो उसके पेट निकल आया था। लड़की को लेकर परिवार वाले आनन फानन में अस्पताल गए। लेकिन रास्ते में ही काम में बच्चे को जन्म दे दिया। इस पूरे मामले में 45 मिनट का समय भी नहीं लगा।

इस मामले में डॉक्टरों का मानना है कि लेगेट को बेबी बंप इसलिए नहीं आया की क्योंकि बेबी लोअर बैक में पल रहा था। डॉक्टर्स ने इसे बहुत ही साधारण बताया है। कहना है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से सामान्य है। फिलहाल बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ हैं।

Back to top button