शेरों के बीच घुमती दिखी ये महिला, वीडियो देख सभी हो गए हैरान…

जब भी कभी चिड़ियाघर में शेर देखने को मिलता हैं तो उसके विशाल शरीर को देखकर ही पसीने छूटने लगते हैं। अब जरा सोचिए कि साक्षात् शेर आपके सामने आ जाए तो। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जो हार किसी की दिल की धड़कन बढ़ा देने वाला हैं। इस वीडियो में एक महिला खूंखार शेर और शेरनी संग बेखौफ घूमती दिखी। वह इनके साथ ऐसे घूम रही थी जिसे वे उसके पालतू कुत्ते हों। यह वीडियो वाकई में हैरान कर देने वाला है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lion.of_the.day नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। ढेरों लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

https://www.instagram.com/reel/CbVN80wKaNE/?

वीडियो में एक महिला जंगल में शेर और शेरनी के साथ मजे से घूमती हुई नजर आ रही है। हैरानी की बात ये है कि न तो शेर और न ही शेरनी महिला पर अटैक करती है। ये वाकई में हैरान कर देने वाला नजारा है। वहीं, महिला को देखकर भी लगता है कि उसे भी शेरों का जरा भी खौफ नहीं है। वैसे, वीडियो बनाने वाले को भी दाद दीजिए। क्योंकि महिला के साथ-साथ उसने भी अपनी जान जोखिम में डाली है। वीडियो के अंत में महिला शेर के बच्चों को गोद में लिए हुए नजर आती है।

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ओह माय गॉड…ये देखकर ही मेरी हालत खराब हो गई। लेकिन इस महिला के चेहरे पर मुस्कान है। ये कैसे भला। वहीं, दूसरे यूजर ने भी इसी तरह हैरानी जताते हुए लिखा है, ये आदमखोर होते हैं। इनसे दूर ही रहने में भलाई है। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, मुझे तो यह देखकर हैरानी हो रही है कि ये महिला शेरों के बीच भी इतनी कूल कैसे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button