महिला ने कुछ इस तरह खंभे पर चढ़ा दी कार, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

जबलपुर. सदर के सृजन चौक के पास रात करीब साढ़े 9 बजे मानव अधिकार आयोग से मिलते-जुलते नाम मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष के नाम की पट्टी लगी कार हाइट गेज से भिड़ गई। रोड डिवाइडर पर चढ़ी कार काे एक महिला चला रही थी।
 महिला ने कुछ इस तरह खंभे पर चढ़ा दी कार, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

इसे भी देखें:- मोदी सरकार का बड़ा फैसला, धनतेरस से पहले इतना सस्ता किया सोना! दुकानों पर टूट पड़े लोग

कार क्रमांक एमपी 20 सीए 4326 को ड्राइव करने वाली महिला हादसे के बाद वहां से किसी को फोन करते हुए गायब हो गई। पुलिस को जब हादसे की जानकारी मिली तो वहां पर केवल कार ही मिली। इस कार पर लिखी पट्टी के बारे में जब मानव अधिकार आयोग के जिम्मेदार लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया है कि ऐसे कई फर्जी संगठन काम कर रहे हैं जो कि मानव अधिकार के मिलते नामों से संगठन बना लेते हैं। इस मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

Back to top button