ट्रक में था खजाना, रातों-रात लखपति हो गया शख्स

एक कहावत है ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़कर देता है. आज के जमाने में हर कोई चाहता है कि उसकी किस्मत रातों रात बदल जाए और वह करोड़पति हो जाए. हालांकि ऐसा संभव होना नामुमकिन जैसा होता है. लेकिन अमेरिका के मैरीलैंड में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसके बारे में कोई सोच नहीं सकता है.

ऐसा कह सकते हैं इस शख्स के पास पैसा खुद चलकर आया है. दरअसल शख्स अपने ट्रक की सफाई कर रहा था. इस दौरान कूड़े की बीच उसे कुछ ऐसा मिला जिससे उसके किस्मत का ताला खुल गया. कूड़े के बीच उसे कुछ और नहीं मेगा मिलियंस लॉटरी का टिकट मिला. जिसे वह खरीद कर उसके बारे में भूल गया था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शख्स ने बताया कि उसने कैरोलीन काउंटी में 6 अक्टूबर, 2023 मेगा मिलियंस ड्राइंग के लिए कुछ टिकट खरीदे थे. ये टिकट कई महीनों तक ट्रक में ऐसे ही पड़े रहे. इसके बार में शख्स भूल ही गया था. जब उसे टिकट मिला तो उसने सोचा कि इसे फेंकने से पहले एक बार जांच लेना चाहिए. जब उसने ऐसा किया तो वह यह जानकर हैरान रह गया कि उसने इस लॉटरी टिकट से 30,000 डॉलर यानी 25 लाख रुपये जीत लिए.

शख्स ने बताया कि इसके बाद उसने अपने जीते हुए रुपये को क्लेम किया और इनाम राशी को हासिल किया. उसने कहा कि ‘इन पैसों से मैं अपने बिल भरने और करीब आ रहे रिटायरमेंट के लिए निवेश करने की योजना बना रहा हूं.’ बता दें कि इससे पहले वर्जीनिया की एक महिला के साथ भी इसी तरह की घटना घटी थी. महिला ने यूं ही दुकान पर रखी स्क्रैच-ऑफ लॉटरी का टिकट खरीद लिया. बाद में जब उसे मालूम हुआ कि उसके टिकट पर $100,000 (83 लाख रुपये) का इनाम जीता. यह जानते ही उसके होश उड़ गए.

Back to top button