ट्रांस्पेरेंट सूट में बोल्डनेस की सारी हदें पारकरने वाली प्रियंका को मिला ‘हॉटेस्ट वुमेन ऑन द प्लेनेट’ का टाइटल

‘हॉटेस्ट वुमेन ऑफ द प्लेनेट’

पांचवी बार ‘हॉटेस्ट वुमेन ऑफ द प्लेनेट’ बनी प्रियंका, मैग्जीम के कवर पर दिखा बोल्ड अवतार


मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोड़पा अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अब अपनी हॉटनेस के चलते एक नया ही मुकाम हासिल कर दिया है। दरअसल, मैग्जीम मैग्जीन की ओर से प्रियंका को ‘हॉटेस्ट वुमेन ऑन द प्लेनेट’ का टाइटल दिया गया है। मैग्जीन जून 2018 के एडिशन के कवर पेज पर प्रियंका का बेहद बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है।


कवर पर प्रियंका ट्रांस्पेरेंट सूट में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर रही हैं। मैग्जीम की तरफ से कवर पेज की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है कि प्रियंका बेहद टैलेंटिड हैं, होशियारी के साथ-साथ उनके पास खूबसूरती भी है। क्या ये कोई सरप्राइज है कि करोड़ फैंस के सपोर्ट के साथ प्रियंका ने एक बार फिर से मैग्जिम इंडिया 2018 में 100 लोगों कि लिस्ट में एक बार फिर से पहले नंबर पर वापसी कर ली है, और रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांचवी बार कवर पेज पर छा गई हैं. पीसी एक बार फिर से आपका स्वागत है।
बता दें कि अपनी लुक को अलावा प्रियंका इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। हाल ही में प्रियंका आकाश अंबानी और श्लोका की महेंदी की रस्म में भी निक को साथ लेकर पहुंचीं।

Back to top button