जंगल में घूम रहा था मोर, तभी बाघ ने किया हमला, इंच भर रह गई थी दूरी, फिर जो हुआ

मोर जैसे खूबसूरत पक्षी को देखकर आपको यही ख्याल आएगा कि ये बेहद प्यारे होते हैं. आपको लगेगा कि वो इतने सीधे होते हैं, किसी को परेशान नहीं करते तो उनका नुकसान कौन चाहेगा, पर प्रकृति ऐसे काम नहीं करती. मोर भी अन्य जीवों का शिकार बन सकते हैं. ऐसा ही एक वीडियो में देखने को मिला. इस वीडियो में एक मोर जंगल में घूम रहा है, जब अचानक एक बाघ उसके ऊपर हमला कर देता है. दोनों के बीच इंच भर की दूरी रह जाती है, पर फिर कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा! हालांकि, बहुत लोगों ये तथ्य मालूम भी होगा, जिसकी ओर हम इशारा कर रहे हैं.

इंस्टाग्राम अकाउंट @rawrszn पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक बाघ और मोर के बीच तनातनी नजर आ रही है. बाघ तो शिकारी जीव होते हैं, उन्हें सिर्फ मौका चाहिए, और वो बिना देर किए अपने शिकार पर झपट पड़ते हैं. अब ये तो शिकार की सूझबूझ पर निर्भर करता है कि वो अपनी रक्षा कैसे करे. बहुत से लोगों को लगता है कि मोर उड़ नहीं सकते. ऐसे में जब बाघ स्लो मोशन में हमला करने के लिए मोर की ओर कूदा, तो मोर तुरंत ही उड़ने लगा.

बाघ ने किया मोर पर हमला
बाघ चालाकी से झाड़ियों के बीच से निकला और मोर पर झपटा. दोनों के बीच सिर्फ इंच भर का फासला रह गया था मगर तभी मोर उड़ने लगा. बाघ ने पंजा मारा और उसे गिराने की कोशिश की, पर मोर तब तक हवा में था. हालांकि, मोर ज्यादा ऊंचा नहीं उड़ पाते, पर वो जान बचाने के लिए उड़कर पेड़ पर तो जा बैठते हैं. इस मोर ने भी ऐसा ही किया. उसके बाद वो मादा बाघ अपने बच्चों के पास चला गया. ये वीडियो बताता है कि जंगल में शिकार के दो पहलु हैं, आपको मोर के ऊपर दया आ सकती है, मगर जब भूख से तड़पते बाघ के बच्चों को देखेंगे, तो उनके ऊपर भी दया आएगी.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि राष्ट्रीय पक्षी और राष्ट्रीय पशु एक ही फ्रेम में दिख रहे हैं. एक ने कहा कि उसे नहीं पता था कि मोर भी उड़ सकते हैं.

Back to top button