घर में निकला सांप, कर दिया एक सप्ताह के लिए कमरे में बंद, और जब कमरा खोला तो

जबलपुर. कटंगा क्षेत्र स्थित एक मकान में सांप निकलने पर गृहस्वामी ने दहशत में उसे कमरे में बंद कर दिया। करीब एक सप्ताह तक सांप कमरे में बंद रहा। गृहस्वामी द्वारा इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ हरेंद्र शर्मा को दी जाने पर उन्होंने कमरे में बंद सांप को पकड़ा उसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
The snake turned into the house, closed the room for one week, and when the room opened
सूत्रों के अनुसार कटंगा टावर के पास रहने वाले निखिल पटैल के मकान के एक कमरे में एक सप्ताह पूर्व सांप घुसा था। सांप को देखकर उन्होंने कमरा बंद कर दिया था। कमरा बंद होने के बाद भी परिजन दहशत में थे। आज इसकी सूचना श्री शर्मा को दी जाने पर उन्होंने सांप को पकड़ा। इसी तरह शोभापुर निवासी उमेश झा के मकान में सांप घुसा था जिसे श्री शर्मा ने सूचना मिलने पर पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:- अभी अभी: बाबा की बेटी बोली-पापा मेरे बिना नहीं रह सकते, मैं भी जेल में…!

Back to top button