चमक-दमक वाले अमेरिका का दूसरा चेहरा, सड़क पर फटेहाल जिंदगी जीने को मजबूर लोग

हमारी दुनिया विकास के मामले में काफी बंटी हुई है. कुछ देश काफी विकसित हैं, जिनके नागरिकों के पास सारी सुविधाएं मौजूद हैं तो कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां आज भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. पश्चिमी देशों के विकास की खूब बातें होती हैं लेकिन इस वक्त वायरल हो रहा वहां का एक वीडियो खासा चर्चा में है.

हम विकसित देशों की सिर्फ वो तस्वीर देखते हैं, जो चमक-दमक से भरी है. आज हम आपको अमेरिका की वो तस्वीर दिखाएंगे, जिसे देखकर आप बोल उठेंगे कि दूर के ढोल ही सुहावने होते हैं. इस वीडियो में आपको सुपरपावर अमेरिका की सड़कों का वो सच दिखेगा, जो आपको दंग कर देगा.

अमेरिका की चमक के पीछे ये है हकीकत!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिका की सड़कों पर बेघर लोग सोते हुए दिख रहे हैं. आसपास कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं और नालियां बह रही हैं. सड़क किनारे गंदगी में रहने वाले लोगों में बच्चे भी शामिल हैं. वे अपने लिए कचरे में से ही चीज़ें ढूंढकर निकाल रहे हैं ताकि उनका गुजारा हो सके.

लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
वीडियो को इंस्टाग्राम पर skinfidenceorganicproducts नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूज़र्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूज़र्स ने कहा कि अमेरिका का यही असली चेहरा है, तो कुछ लोग कमेंट करते हुए ही राजनैतिक प्रचार करने लगे. कुछ लोगों ने कहा कि ये लोग तीसरी दुनिया के देशों को ताने मारते हैं.

Back to top button