ज्ञानवापी के सील वजूखाने की 20 जनवरी को होगी सफाई

ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाना की सफाई पर गुरुवार को फैसला आ गया है। वजूखाने की सफाई 20 जनवरी को होगी। इस सिलसिले में जिला प्रशासन ने गुरुवार को हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लोगों की बैठक बुलाई थी। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित सील वजूखाना की सफाई 20 जनवरी (शनिवार) को होगी। इसके लिए सुबह 9 बजे से 11 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। यह निर्णय गुरुवार को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में हिंदू पक्ष, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी और पुलिस अफसरों की बैठक में लिया गया।

Back to top button