वैज्ञानिकों ने कहा, रद्दी टॉयलेट पेपर से पैदा की जा सकती है बिजली

रद्दी टॉयलेट पेपर के इस्तेमाल से नवीकरणीय बिजली पैदा की जा सकती है. वैज्ञानिकों का कहना है कि दो चरणों वाली एक प्रक्रिया के जरिए ऐसा करना मुमकिन है और इसमें आवासीय इमारतों में लगाए जाने वाले सौर ऊर्जा पैनलों की कीमत के बराबर ही खर्च आएगा. अगर इस प्रक्रिया को अपनाया जाता है तो इससे नगर निगम के कूड़ा जमा करने वाले क्षेत्रों के अत्यधिक भर जाने की समस्या और जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता की समस्या को सुलझाया जा सकता है. रद्दी टॉयलेट पेपर को अकसर किसी काम का नहीं समझा जाता है. हालांकि यह कार्बन का एक बेहतर स्रोत है और सूखा रहने पर इसमें 70 से 80 फीसदी सेलूलोस मौजूद होता है.





