घूमने गई थी लड़की, ऑनलाइन बुक किया ‘शानदार’ कमरा, जैसे ही घुसी अंदर

जो लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं, वो अपने लिए ट्रिप पूरी तरह से प्लान करके ही निकलते हैं. ऐसे में वो ऑनलाइन बहुत से विकल्प तलाशने के बाद अपने लिए सबसे अच्छी और बेहतरीन लोकेशन पर होटल बुक करते हैं. एक लड़की ने भी ऐसा ही किया था, लेकिन उसके साथ जो हुआ, वो इतना अच्छा नहीं था, जितना वो सोच रही थी.

जब भी हम छुट्टियों पर जाते हैं, तो कोशिश होती है कि पहले से ही सारी बुकिंग्स कर लें. एक लड़की ने ऐसा ही किया लेकिन उसे होटल में जाकर जो मिला, वो किसी सदमे से कम नहीं था. उसने सोचा कुछ और था लेकिन उसे जो देखने को मिला, उसे देखकर लड़की की समझ ही नहीं पाई कि तत्काल उसे क्या करना चाहिए?

समंदर के किनारे बुक किया था कमरा …
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 28 साल की सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर सोंजा डेनिग ने अपने लिए एक बीच वेकेशन प्लान की थी. वो जर्मनी के Westerland में वीकेंड ब्रेक के लिए जा रही थी. उसने जो तस्वीरें इंटरनेट पर देखीं, उसके मुताबिक उसे एक शानदार समंदर के किनारे कमरा मिलना था. उसने खिड़की से बाहर का नज़ारा देखकर ही रूम बुक किया था, पर जब वो असल में होटल पहुंची, तो मामला बिल्कुल अलग था.

खिड़की देखते ही खराब हुआ दिमाग
सोंजा डेनिग जब होटल में पहुंची और वो खिड़की से बाहर समंदर के शानदार नज़ारे को देखना चाहती थी तो उसे यहां कुछ नहीं मिला. दरअसल जो तस्वीर में बीच दिख रही थी, वो खिड़की पर टंगा हुआ एक पोस्टर था, वो भी बेसमेंट में. खिड़की पर एक लाइट लगी थी, जो इसे सूरज की रोशनी से चमकदार बना रही थी. लड़की इसी ऑप्टिकल एल्यूज़न का शिकार हो गई और उसने बेसमेंट का कमरा बुक कर लिया. लोगों ने इस तस्वीर को देखने के बाद कहा कि वाकई ये बिल्कुल असली लग रहा है.

Back to top button