राशि अनुसार सही चुनाव कर धारण करें रत्न, दूर होगा दुर्भाग्य

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया हैं कि कुंडली में ग्रहों की स्थिति और दशा व्यक्ति के जीवन के शुभ-अशुभ समय का निर्धारण करती हैं। ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं जिनमें से एक हैं रत्न। जी हां, रत्नों का संबंध ग्रहों से होता हैं जो किस्मत पलटने की ताकत रखते हैं। इन्हें धारण कर अपने जीवन को संवारा जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशि अनुसार कौनसे रत्न का चुनाव आपके लिए उचित रहेगा ताकि दुर्भाग्य को दूर किया जा सकें। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

– मेष राशि के जातकों को मूंगा रत्न पहनना चाहिए। इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है।

– वृषभ राशि के जातकों को हीरा और ओपल को धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी शुक्र है।

– मिथुन राशि के जातकों को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है।

– कर्क राशि के जातकों को मोती धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी चंद्र ग्रह है।

– सिंह राशि के जातकों को माणिक्य रत्न पहनना चाहिए। इस राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है।

– कन्या राशि वालों के लिए पन्ना रत्न शुभ होता है। इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है।

– तुला राशि के जातकों को हीरा या जरकन रत्न धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी शुक्र है।

– वृश्चिक राशि के जातकों को मूंगा धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है।

– धनु राशि के जातकों को पुखराज रत्न पहनना चाहिए। इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है।

– मकर राशि के जातकों को नीलम रत्न को पहनना चाहिए। इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है।

– कुंभ राशि के जातकों को भी नीलम रत्न धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है।

– मीन राशि के जातकों को पुखराज धारण करना चाहिए। इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है।

Back to top button