पैसों की तंगी का कारण हो सकती हैं आपकी ये आदतें, आज ही करें बदलाव

कई लोगों की शिकायत रहती है कि कड़ी मेहनत के बावजूद उन्हें हर समय पैसों की समस्या बनी रहती है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को बार-बार धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो इसका कारण आपकी कुछ आदतें हो सकती हैं, जिन्हें आज ही बदलने की जरूरत है।
आज ही छोड़ें ये आदत
हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त में उठने का विधान है। माना जाता है कि जो व्यक्ति रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठता है उसपर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति सुबह देर तक सोता है तो ये दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। व्यक्ति की इस आदत से लक्ष्मी माता रुष्ट हो सकती हैं। ऐसे में इस आदत को आज ही छोड़ने की जरूरत है।
इस चीज का जरूर रखें ध्यान
जो लोग घर में स्वच्छता का बिल्कुल ख्याल नहीं रखते और हर दम गंदगी करके रखते हैं उनके घर में भी मां लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता। क्योंकि धन की देवी लक्ष्मी केवल उसी स्थान पर निवास करती हैं जहां स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा गया हो। ऐसे में घर की साफ-सफाई का मुख्य रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए।
वरना बनी रहेगी आर्थिक तंगी
कई लोगों की आदत होती है कि वह रात में खाने के बाद जूठे बर्तन रसोई में ही छोड़ देते हैं। इन आदत को धार्मिक दृष्टि से बिलकुल भी ठीक नहीं माना गया। ऐसा करने से साधक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसलिए रसोई में कभी भी जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए।





