400 किलो से भी ज्यादा है वजन, हल्क की तरह दिखता है ये शख्स

सोशल मीडिया पर कुछ विडियो देख कर लगता है कि वे इसी चक्कर में वायरल हो गए कि लोग जानना चाहते थे वीडियो कितना सच है. वहीं कुछ वायरल वीडियो में लोग पड़ताल ज्यादा करते दिखते हैं या शक ज्यादा करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक हल्क जैसी डील डौल वाला शख्स एक दीवार गिराते हुए दिख रहा है. ये कोई और नहीं पाकिस्तान के मशहूर खान बाबा हैं जो अपने इसी तरह के अजीबोगरीब वीडियो में ताकत दिखाते नजर आते हैं. खान बाबा का यह सबसे लोकप्रिय वीडियो में से एक है. इनके बहुत सारे वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिलते रहते हैं.
लोग खान बाबा को पाकिस्तान का हल्क कहते हैं. चाहे खूब सारा मटन खाना हो या फिर अपनी ताकत का नमूना दिखाना होता खानबाबा के वीडियो मशहूर होते देर नहीं लगती है. पिछले कुछ समय से उनके कई वीडियो एक-एक मिलियन से ज्यादा व्यूज ला रहे हैं. लेकिन हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें वे हैरतअंगेज तरीके से एक कंक्रीट की दीवार हाथों से (बिना मुठ्ठी बनाए) अपनी ताकत से तोड़ देते हैं.
वीडियो में खानबाबा अपने पहले प्रयास में सफल नहीं होते हैं. लेकिन फिर वे दीवार से थोड़ा पीछे की ओर दूर जाते हैं और फिर दौड़ कर आकर हाथों से जोर लगाते हैं, इसके बाद अगले ही पल दीवार गिरती हुई नजर आती है. इसमें कोई संदेह नहीं इस वीडियो पर शक करने वालों की कमी नहीं है. अगर आप खान बाबा के और भी वीडियो देखेंगे तो शायद और कन्फ्यूज हो सकते हैं. क्योंकि उनके फनी वीडियो की भी कमी नहीं है.
अकेले इसी वीडियो को इंस्टाग्राम पर 72.4 मिलियन व्यूज यानी 72.4 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो khanbabahulk अकाउंट पर शेयर किया गया है जो इनका ऑफिशियल अकाउंट है. वे खुद को दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान होने के दावा करते हैं. उनका खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है.





