लंबी बीमारी के चलते मशहूर वायलिन वादक प्रभाकर जोग का हुआ निधन, लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि…

भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए बीते रविवार का दिन बड़ी ही दुःख से भरा रहा। जी दरअसल बीते 31 अक्टूबर को मशहूर वायलिन वादक प्रभाकर जोग का निधन हो गया है। मिली जानकारी के तहत वह बड़े ही लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अब 88 की उम्र में महाराष्ट्र स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा धक्का लगा है और गायकों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इस लिस्ट में गायक लता मंगेशकर का भी नाम है। उन्होंने ट्वीट कर प्रभाकर जोग को श्रद्धांजलि दी है।

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है- ‘मुझे यह सुनकर दुख हुआ कि महान वायलिन वादक और संगीतकार प्रभाकर जोग का आज निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’ आप सभी को बता दें कि जोग ने बारह वर्ष की उम्र में संगीत कार्यक्रमों में वायलिन बजाना शुरू कर दिया था क्योंकि उनके पिता की मृत्यु के बाद उन्हें घर चलाने के लिए पैसों की आवश्यकता थी। वहीं उन्होंने संगीतकार सुधीर फड़के कर सहायक के रूप में भी काम किया। वह संगीत की दुनिया के बड़े चेहरों में से एक थे। उनका संगीत के क्षेत्र में अहम योगदान रहा है।

उन्होंने लगभग छह दशकों से संगीत की दुनिया में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। वैसे उन्होंने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी भाषा में भी संगीत की रचनाएं की हैं जो बहुत प्रिय हैं। जी दरअसल उन्होंने हिंदी मराठी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में संगीतकार के रूप में काम किया है और इसी के चलते इस समय उनके चाहने वाले बहुत दुखी हैं।

Back to top button