इस जानवर की पेंटिंग देख हिल गए सभी, लाखों में बिकता है इसका आर्टवर्क

पेंटिंग तो तुम खूब करते हो। तुम्हें पता है, अब पेंटिंग जानवर भी करने लगे हैं। अब, ‘पिगकासो’ को ही देख लो। इसे पेंटिंग करने का बहुत शौक है। पिगकासो एक मादा सूअर (पिग) है। इसकी उम्र दो साल है। दक्षिण अफ्रीका में इसका घर है। पेंटिंग करने के कारण यह दुनिया की पहली पिग आर्टिस्ट ‘पिगकासो’ के नाम से मशहूर हो गई है।

इतना ही नहीं, पिगकासो की बनाई पेंटिंग हजारों डॉलर्स में बिक भी रही हैं। इससे आने वाली रकम को लावारिस जानवरों के लिए बनाई गई ‘फार्म सेंचुरी’ के कामों में खर्च किया जाता है।

इस महिला दर्द जानकर आ जाएंगे आँखों में आंसू, तस्वीरे झकझोर कर रख देंगी…
जोएन लेफ्सन ने इस मादा पिग को बुचड़खाने से बचाया था। उन्होंने इसकी कलात्मक प्रतिभा को तब पहचाना, जब चार हफ्ते की पिगकासो ने खेलने के लिए रखे काफी सारे खिलौनों में से सिर्फ पेंटब्रश को ही चुना। इसके बाद जोएन ने इसे कैनवास और पेंट दे दिया।
पिगकासो ने वही किया, जिसकी जोएन को उम्मीद थी। उसने कैनवास पर पेंटिंग करना शुरू कर दिया। ‘फार्म सेंचुरी’ जहां पिगकासो रहती है, वहां उसकी पेंटिंग्स के लिए एक स्टूडियो भी है। जोएन कहती हैं, पिगकासो का जब मन होता है, वह पेंटिंग करने लगती है।





