माइग्रेन के दर्द से आपको मिलेगा चुटकियों में छुटकारा, बस अपनाए ये आसान सा तरीका…

माइग्रेन एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसमें मरीज के सिर के एक तरह या सिर के पीछे की तरह तेज दर्द होता हे। यह दर्द इतना तीव्र होता है कि कई बार तो मरीज को उल्टियां और चक्कर भी आने लगते हैं। यूं तो माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए कई तरह की दवाईयां और उपचार उपलब्ध हैं। लेकिन यदि इसका इलाज घरेलू नुस्खों या आयुर्वेदिक उपायों से किया जाए तो क्या बुरा है? इसलिए आज हम आपके लिए 5 ऐसे आयुर्वेदिक तरीके लेकर आए हैं जो माइग्रेन के दर्द से राहत दिलाने में मदद करेंगे।


1. माइग्रेन के दर्द को दूर करने में लैवेंडर ऑयल बहुत प्रभावी माना जाता है। सिर में तेज दर्द या माइग्रेन होने पर लैवेंडर ऑयल का प्रयोग जादू की तरह काम करता है। दरअसल, लैवेंडर ऑयल में एंटी-एंग्जायटी और एंटी-डिप्रेसन्ट गुण होते हैं जो दिमाग को शांत रखने में काफी मदद करते हैं। 2012 की एक रिसर्च के मुताबिक माइग्रेन के दर्द में 15 मिनट तक लैवेंडर ऑयल को इनहेल करने से तुरंत आराम मिला। इसलिए यदि आपको भी भयंकर माइग्रेन होता है तो आप भी लैवेंडर ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं।

2. दालचीनी का सेवन शरीर को कई तरह के लाभ देता है, जिसमें से एक है माइग्रेन भी है। मस्तिष्क स्वास्थ्स ये जुड़ी इस स्वास्थ्य समस्या में दालचीनी का सेवन बहुत आसान और फायदेमंद है। इसके लिए दालचीनी के टुकड़ों का ग्राइंड कर पाउडर बना लें और फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने माथे और कान के आसपास लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो दें। यह आयुर्वेदिक जल्दी आराम देता है।


3. कई अध्ययन बताते हैं कि माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए पेपरमिंट ऑयल काफी फायदेमंद होता है। इस ऑयल का प्रयोग न सिर्फ आपको सिर के दर्द से छुटकारा दिलाएगा बल्कि जी मचलना, घबराहट, तनाव और मतली को भी नियंत्रित करता है। पेपरमिंट ऑयल को सीधे माथे और सिर के पिछले हिस्से में, जहां अक्सर माइग्रेन का दर्द होता है लगाया जा सकता है।

4. कई बार शारीरिक गतिविधि न होने के कारण भी अचानक से माइग्रेन का दर्द होने लगता है। इसलिए जरूरी है कि ऐसी स्थिति में हल्की फुल्की स्ट्रेचिंग करें। इसके लिए आप गर्दन, कंधे और शरीर के ऊपरी हिस्से से जुड़ी एक्सरसाइज कर सकते हैं। जैसे कि अपनी ठोड़ी को ऊपर-नीचे करना या बाएं-दाएं घुमाना, अपनी गर्दन को हल्का घुमाना और कंधे से जुड़ी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं आप कंधे और गर्दन की मांसपेशियों को आराम करने में मदद करने के लिए धीरे-धीरे गर्दन को घड़ी की दिशा में और एंटीक्लॉकवाइज दिशाओं में घुमाने की कोशिश भी कर सकते हैं।


5. लौंग का पाउडर बनाकर इसे किसी सूती कपड़े में बांध लें। अब इसे नाक के पास ले जाकर सूंघें। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा। इसके अलावा आप 2 बूंद लौंग के तेल में, 1 चम्मच नारियल के तेल और थोड़ा सा सी साल्ट भी मिला सकते हैं। अब इन तीनों चीजों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर अपने माथे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15 मिनट तक ऐसा करने से आपका माइग्रेन का दर्द कम हो सकता है।

Back to top button