अकेली महिला ने क्रूज में की बुकिंग, जाते ही सबसे पहले किया ऐसा काम

महिलाओं के लिए कहीं भी अकेले जाना या किसी होटल में अकेले रुकना बेहद मुश्किल होता है. उन्हें तमाम तरह की सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं सताती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार होटल के कमरों में कुछ लोग हिडेन कैमरा लगा देते हैं और कपल्स को ब्लैकमेल कर उनसे पैसा उगाही करते हैं. यहां तक की शॉपिंग करने के दौरान चेंजिंग रूम में भी ऐसी घटनाओं के बारे में सुनने को मिल जाता है. इन तमाम परेशानियों के बीच अक्सर महिलाएं अपने सफर में यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि उनकी यात्रा सुखद और सुरक्षित हो. सोशल मीडिया पर ऐसी महिलाओं के लिए एक वीडियो शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला अकेले क्रूज में सफर करने जाती है, लेकिन उस दौरान वो सबसे पहले क्या करती है, यह देखना दिलचस्प है. आप यही कहेंगे कि हर औरत को ऐसा करना चाहिए.

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर विक्टोरिया (@victorias.way_) ने शेयर किया है, जो अक्सर सेफ्टी टिप्स देती हैं. किसी वीडियो में वो घर में अकेले रहने पर अनजान लोगों से सुरक्षित रहने का टिप्स देती हैं, तो कभी सफर में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, यह बतलाती हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में भी उन्होंने क्रूज लाइफ को लेकर सेफ्टी टिप्स दिए हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अकेले सफर की तैयारी में विक्टोरिया क्रूज पर सवार होती हैं. वो सबसे पहले क्रूज के कमरे के बाहर एक मैसेज चिपकाती हैं, जिस पर लिखा है कि कुत्तों से सावधान. इसके बाद वो दरवाजे पर लगे अंदर से बाहर देखने वाली छोटे होल को कवर करती हैं, फिर दरवाजे के ऊपर काफी चीजों को फंसा देती हैं, ताकि कोई बाहर से उसे खोल न सके. चूकि क्रूज की दूसरी चाबी क्रू मेम्बर्स के पास होती है. ऐसे में कोई क्रू मेम्बर किसी महिला के कमरे में चाहकर भी नहीं घुस पाएगा.

वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि विक्टोरिया महिलाओं को यह मैसेज देना चाहती हैं कि अपनी सुरक्षा कैसे करें. इसके लिए वो बालकनी को भी बंद कर देती हैं और वहां पर्दा लगा देती हैं. फिर सुरक्षा के लिए तकिया के नीचे कुछ चीजों को छुपा लेती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं, इस वीडियो को लाखों लोगों ने लाइक और शेयर किया है. साथ ही सैकड़ों लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है. कुछ लोग महिला से सवाल पूछ रहे हैं कि इतना सबकुछ करने के बाद अगर मेडिकल इमर्जेंसी की आवश्यकता हो तो क्या करना होगा?

वीडियो पर कमेंट करते हुए निखिल झा ने लिखा है कि अगर आग लग जाए या जहाज किसी हिमखंड या किसी दूसरी चीज से टकरा जाए तो तुम क्या करोगी? एक अन्य यूजर ने अपने कमेंट में लिखा है कि क्या होगा अगर आपके साथ कोई हेल्थ से जुड़ी समस्या हो जाए.. आपको बचाने के लिए मदद या पैरामेडिक्स आपके पास कैसे पहुंचेंगे? वहीं, क्रिस्टिना ने कमेंट किया है कि विक्टोरिया के कुछ पोस्ट को देखने के बाद मैं कह सकती हूं कि मुझे खेद है. ऐसा भला कौन करता है? मैं बिजनेस के सिलसिले में बहुत ट्रैवल करती हूं, लेकिन क्रूज में मुझे कभी सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस नहीं हुआ. ऊपर से ये ‘कुत्तों से सावधान’ वाला साइन, बेहद अजीब.

Back to top button