सिर्फ टाइम पास का जरिया नहीं गॉसिप, अगर जान लिए इसके फायदे तो बिना गिल्ट घंटों करते रहेंगे गपशप

बात चाहे जो भी हो लोग गॉसिप (gossiping benefits) करने का टॉपिक और समय निकाल ही लेते हैं। शायद ही कोई ऐसा हो जिसने कभी किसी के बारे में गपशप न की हो। आमतौर पर गॉसिप करना बुरा माना जाता है लेकिन एक स्टडी में इसके कई फायदे सामने आ चुके हैं। आइए आपको बताते हैं गॉसिप करने के कुछ हैरान करने वाले फायदे।

शायद ही कोई ऐसा हो, जिसने कभी गॉसिप (gossip psychological benefits) न की हो। जाने-अनजाने हम सभी रोजाना किसी न किसी चीज या व्यक्ति के बारे में गॉसिप करते रहते हैं। अलग-अलग विषयों पर गॉसिप करने वाले इन लोगों को अक्सर अफवाह फैलाने वाले या बकवास करने वाले लोग कहा जाता है, जिसे सुनकर गपशप करने वालों को बुरा ही लगता है, लेकिन अगर हम कहें कि गॉसिप करना हमेशा (how gossip can help) बुरा नहीं होता, तो क्या आप यकीन करेंगे।

दरअसल, मैरीलैंड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए नए शोध का तर्क है कि गपशप करने वाले इतने बुरे भी नहीं होते हैं। वास्तव में, ऐसे लोग सामाजिक दायरे के लिए भी अच्छे हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस स्टडी और गॉसिप करने के फायदों (gossiping benefits) के बारे में-

क्या कहती है स्टडी?
शोधकर्ताओं के अनुसार, गॉसिप करना किसी तीसरे व्यक्ति के व्यक्तिगत जानकारी के आदान-प्रदान का एक तरीका है, जो सामाजिक लाभ देता है। उनके अध्ययन से यह भी पता चला कि गॉसिप करना लोगों की प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी फैलाने का एक अच्छा तरीका है, जिससे सेल्फिश लोगों से बचते हुए सहयोगी लोगों से जुड़ने में मदद मिलती है।

अध्ययन नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित हुई स्टडी की मानें तो लोग जब यह जानना चाहते हैं कि क्या कोई व्यक्ति बातचीत करने के लिए अच्छा है, तो वे गपशप से जानकारी ले सकते हैं। वह यह मानते हैं कि अगर जानकारी ईमानदार है – तो यह एक बहुत ही उपयोगी चीज हो सकती है।

अच्छी या बुरी दोनों गपशप है जरूरी
शोधकर्ताओं के मुताबिक सकारात्मक और नकारात्मक गपशप दोनों ही जरूरी हैं, क्योंकि गॉसिप्स लोगों की प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी शेयर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक बार जब लोगों को यह पता चल जाता है, तो लोग सहयोग करने के लिए अन्य अच्छे लोगों को ढूंढ सकते हैं और यह वास्तव में समूह के लिए फायदेमंद है। इसलिए गपशप करना हमेशा बुरी बात नहीं है। यह एक सकारात्मक भी बात हो सकती है।

गॉसिप करने के अन्य फायदे
जब कोई गपशप करता है, तो आपको दूसरे के व्यवहार के बारे में पता चलता है। इससे आपको आप उस व्यक्ति को फिल्टर कर पाएंगे, जिसे अपने साथ रखना है।

अक्सर जब आप किसी के बारे में गपशप करते हैं, तो इससे आपके मन में भरी बातें बाहर निकलती है, जो आपको परेशान कर रही है।

गॉसिप करने की वजह से आप जाने- अनजाने में उस व्यक्ति की गलती से सीख सकते हैं, जिसके कारण वह गपशप का विषय बन गया।

ज्यादातर लोग तब गॉसिप करते हैं, जब वे अपनी चिंताएं शेयर करना चाहते हैं या उन्हें समर्थन या आश्वासन की जरूरत होती है।

Back to top button