यूपी गवर्नर को एसडीएम ने भेजा नोटिस, कोर्ट में पेश होने का आदेश

उत्तर प्रदेश के बदायूं सदर तहसील के एसडीएम न्यायिक कोर्ट (SDM Judicial Court) के द्वारा राज्यपाल के नाम समन भेजा गया है. यह मामला बदायूं सदर तहसील के लोड़ा बहेड़ी के चंद्रहास की तरफ से दायर की गई थी. यह पूरा मामला बदायूं में जमीन के मुआवजे से जुड़ा हुआ है. जिसमें राज्यपाल को समन भेजकर जमीन के विवाद में राज्यपाल को कोर्ट में पेश होकर पक्ष रखने का आदेश जारी किया गया है. यह मामला लोड़ा बहेड़ी गांव में जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। गांव के चंद्रहास की तरफ से एसडीएम न्यायिक विनीत कुमार को कोर्ट में दायर की गई थी.

एसडीएम न्यायिक ने जमीनी विवाद में राज्यपाल को पेश होने का आदेश दिया. राज्यपाल को 18 अक्टूबर को पेश होने के आदेश थे. जहां एसडीएम का समन राजभवन पहुंचा तो पुरा हड़कंप मच गया. इस संबधं में राज्यपाल सचिवालय ने DM को पत्र लिखकर आपत्ति जताई. और एसडीएम को चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी बदायूं को कार्रवाई करने के आदेश दिए.

बता दें कि उत्‍तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक अजीबो गरीब मामला देखने के लिए मिल रहा है। यहां बदायूं सदर तहसील के SDM के द्वारा न्यायिक कोर्ट ने जमीनी विवाद में राज्यपाल को समन भेज कर कोर्ट में पक्ष रखने का आदेश दिया है. राजभवन तक समन पहुंचने पर पुरा हड़कंप मच गया और इसे घोर आपत्तिजनक बताया गया. यह मामला जमीन अधिग्रहण के संबधं में है. दरअसल यह मामला लोड़ा बहेड़ी गांव में जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। गांव के चंद्रहास की तरफ से एसडीएम न्यायिक विनीत कुमार को कोर्ट में दायर की गई थी. विपक्षी पक्षकार लेखराज, PWD से संबंधित अधिकारी और राज्यपाल को पक्षकार बनाते हुए वाद दायर किया गया था।

Back to top button