खूब वायरल हो रहा है पांच हजार का नोट, जानिए खबर का सच

इंटरनेट पर इन दिनों पांच हजारी नोट जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके साथ-साथ 1000 रुपए, 350 रुपए, 75 रुपये, 100 रुपये और 150 रुपये के नए नोटों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तैर रही है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जल्द ही इन नोटों को मार्केट में लॉन्च करने की योजना बनाई गई है। सबसे खास बात यह बताई जा रही है कि इन नोटों के साथ जल्द ही बाजार में 1000 रुपये का सिक्का भी देखने को मिलेगा।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई ने ऐसे किसी भी तरह के नोटों को जारी नहीं किया है। न ही हजार के सिक्कों को। आरबीआई के इस स्पष्टीकरण के बाद इंटरनेट पर फैलाई जा रही यह गफलत बिलकुल निराधार साबित हो गई है। साफ है कि इन तस्वीरों को भी फेक करार दिया है। आप इस भ्रम का शिकार न हो इसलिए अमर उजाला डॉटकॉम अपने पाठकों के लिए यह खबर लेकर आया है।

इन 4 लोगों को दान देने से कभीं ना करें मना, इनको दान करने से खुल जाएंगे आपकी किस्मत
इन वायरल तस्वीरों में बताया जा रहा है आरबीआई के साथ ही भारत सरकार का वित्त मंत्रालय भी 1 रुपये के नए नोट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें एक रुपये के नोट को भारत सरकार ही जारी कर सकती है। लेकिन सरकार की ओर से अभी तक ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की गई है।
वायरल तस्वीरों में इन नोटों के साथ सिक्कों के भी लॉन्च होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है सरकार नए नोटों के साथ 20 रुपये के सिक्के, 60 रुपये के सिक्के, 75 रुपये के सिक्के, 150 रुपये के सिक्के और यहां तक कि 1000 रुपये का सिक्का भी लाने जा रही है। फिलहाल इसके कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आए है। इसलिए इंटरनेट पर वायरल हो रही ऐसी तस्वीरों पर भरोसा न करें।