गूगल क्रोम का अगला वर्जन होगा पूरी तरह से शांत

इंटरनेट चलाते समय कई यूजर को खुद प्ले होने वाली वीडियो की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि वीडियो प्ले होने के साथ ही उसमें से साउंड भी आने लगता है

Google Chrome

जो कई बार आसपास के महौल को परेशान कर देता है। इससे बिजली और इंटरनेट दोनों की बरबादी होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए गूगल जल्द ही अपने अपडेट वर्जन को एकदम शांत बनाने की कोशिश कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक गूगल क्रोम के अपडेटेड वर्जन में ऑटो प्ले का विकल्प नहीं होगा ताकि आसपास शोर शराबा सुनने को न मिले। अब क्रोम केवल उन्हीं वीडियो को ऑटो प्ले की इजाजत देगा जिनके सिस्टम में आवाज नहीं दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक आने वाला क्रोम म्यूट फीचर यूजर के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

Back to top button