छोटा शकील की मौत की खबर को लेकर अफवाहें जारी, मुंबई पुलिस के बयान ने सबको चौंकाया

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की मौत की खबर को लेकर अफवाहें जारी हैं। हालांकि, अंडरवर्ल्ड पर नजर रखने वाले अधिकारियों का कहना है कि इस खबर में सचाई नहीं है। पुलिस सूत्रों को शक है कि शकील के खिलाफ शायद अनीस ऐसी खबरें उड़वा रहा है। अनीस और शकील में दो दशक से मतभेद हैं।
इस खबर के बारे में पुलिस आयुक्त दत्तात्रय पडसलगीकर ने कहा कि हमारे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख अतुलचंद्र कुलकर्णी ने भी कहा कि उन्हें इसके बारे में पता नहीं है।
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि छोटा शकील को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर मार दिया था। बताया गया है कि आईएसआई ने 57 वर्षीय इस गैंगस्टर को मारने के लिए अपने शूटरों का इस्तेमाल किया था, क्योंकि उसे नियंत्रण करना मुश्किल हो रहा था।
सरकार के इस बड़े फैसले से एक बार फिर महंगे होंगे ये सामान
गौरतलब है कि अभी एक हफ्ते 14 दिसंबर को यह खबर आई थी कि छोटा शकील अब दाऊद इब्राहिम से अलग हो गया है। इस झगड़े की वजह अनीस इब्राहिम को बताया जा रहा था। माना जा रहा है कि दाऊद अपना अवैध कारोबार सगे भाई अनीस को सौंपने जा रहा है। इसे लेकर छोटा शकील और दाऊद के रास्ते अलग हो गए हैं।
अनीस और शकील के बीच झगड़ा काफी लंबे समय से चल रहा है। हालांकि, दाऊद ने दोनों को संभाले रखा। मगर, तीन महीने पहले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने इकबाल कासकर को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद दाऊद और शकील के बीच यह झगड़ा अपने चरम पर पहुंच गया था।





