कुत्ते पालने वालों के लिए जरूरी खबर, इस 22 साल की लड़की के साथ कुत्तों ने जो किया, किसी के साथ न हो…

क्या आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं, कि बचपन से साथ पला बड़ा कुत्ता अपने ही मालिक को जान से मार सकता है..? जी हां वर्जिनिया में एक ऐसा ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है।   

यहां 22 साल की एक लड़की को उसके ही कुत्तों ने मार डाला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का नाम ‘बैथनी लिन’ बताया जा रहा है। लिन के साथ ये दिल दहला देने वाली घटना तब हुई जब  वह अपने कुत्तों के साथ घर से बाहर निकली थी। 

कुछ समय बाद उसके नहीं लौटने पर पिता ने खोजबीन शुरू की तो घर से कुछ दूर उसकी लाश मिली। पुरी दुनिया को इस मामले पर हैरानी हो रही है। सोशल मीडिया पर लड़की और उसके कुत्तों की तस्वीर वायरल हो रही है। बैथनी की तस्वीर इन कुत्तों के साथ भी है लेकिन तस्वीर देखकर आपको कहीं से भी नहीं लगेगा कि कुत्ते ऐसा कर सकते हैं।

बता दें बैथनी लिन के पिता ने ‘पिट बुल’ नस्ल के दो कुत्ते पाले थे। वह इन्हें घुमाने के लिए ही बाहर निकली थी। बैथनी के दोस्तों का यकीन नहीं हो रहा कि उसकी मौत उसी के कुत्तों ने की है। इनका मानना है कि हो सकता है कि बैथनी को किसी अन्य जंगली जानवर ने मारा हो।      

जबकि पुलिस ने मामले की जांच की तो यही सामने आया है कि उसके कुत्तों ने ही बैथनी को मौत के घाट उतार है। रिपोर्ट मिलने के बाद वर्जिनिया पुलिस ने लगातार आठ घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें 60 ऐसे सबूत जुटाए गए जिनके आधार पर यह सिद्ध होता है कि बैथनी को किसी और ने नहीं बल्कि उसके कुत्तों ने ही मौत के घाट उतारा है।

बैथनी की लाश देखकर लगता है कि उसने बचने के लिए बहुत कोशिश की थी। लेकिन दो बड़े पिटबुल डॉग्स से वह जिंदगी की जंग हार गई। उसकी गर्दन और सिर पर दातों के गहरे निशान मिले हैं। 

वहीं बैथनी के पिता ने पुलिस को चौंका देने वाली बात बताई। उन्होंने कहा कि वे जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि बैथनी के कुत्ते उसकी बॉडी के पास ही खड़े थे। वे ऐसे खड़े थे जैसे उसकी बॉडी की सुरक्षा कर रहे हों।

मेडिकल रिपोर्ट में सामने आई ये बात
मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट से ये बात साबित होती है कि कुत्तों ने बैथनी पर हमला किया। बचने की कोशिश में वे गिर गई होंगी, जिसके बाद कुत्तों ने उनकी गर्दन पर काट दिया। वर्जीनिया पुलिस का कहना है कि अभी इन डॉग्स की हिस्ट्री और बिहेवियर के बारे में सही पड़ताल के बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

Back to top button