राम रहीम के रिश्तेदारों के नाम यहां है करोड़ों की जायदाद, ये हैं प्रॉपर्टी के वारिस

जयपुर/श्रीगंगानगर.डेरा सच्चा चीफ गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां को 20 साल की सजा हो गई। अब सवाल उठता है कि उसके अरबों-खरबों के साम्राज्य का वारिस कौन होगा। इस रेस में कई लोगों का नाम सामने आए हैं, लेकिन इस पर अाखिरी फैसला डेरा सच्चा सौदा की ओर से लिया जाएगा। राम रहीम के जेल जाने के बाद उनकी मां नसीब कौर ने इच्छा जताई है कि उनका पोता जसमीत इन्सां ही डेरे की कमान संभाले। इससे पहले राम रहीम की पत्नी ने भी बेटे जसमीत को डेरा सच्चा सौदा का अगला चीफ बनाने की इच्छा जाहिर की है।
The names of the relatives of Ram Rahim here are crores of property, these are property heirs

 शीश महल से सलाखों तक…

– सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत इंसां की श्रीगंगानगर जिले में हाल के बाजार के भाव के मुताबिक, करीब 58 करोड़ रुपए की अचल प्रॉपर्टी है। इसमें कई नामचर्चा घर हैं जो कई बीघा में फैले हुए हैं।
– श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ दोनों जिलों में इसकी प्रॉपर्टी का आकलन किया जाए तो यह करीब सवा अरब रुपए के आसपास बनती है। श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी गुरमीत के पैतृक गांव गुरुसर मोडिया में ही है। वहां डेरा के नाम से 345 बीघा जमीन है। इसमें ज्यादातर कृषि भूमि है। इसके अलावा शेष जमीन पर हॉस्पिटल, स्कूल, हॉस्टल, स्टेडियम के लिए आरक्षित और नामचर्चा घर बना हुआ है।
– डेरा चीफ शाह सतनाम सिंह ने 1990 में मगहर सिंह और नसीब कौर के बेटे गुरमीत राम रहीम को डेरे की विरासत सौंपी थी। सतनाम सिंह ने ही 7 साल की उम्र में गुरमीत राम रहीम नाम दिया था। 23 सितंबर, 1990 को शाह सतनाम सिंह ने देशभर से अनुयायियों का सत्संग बुलाया और गुरमीत को अपना वारिस घोषित कर दिया।
पैतृक गांव: गुरुसर मोडिया में 150 बीघा जमीन, गुरुसर मोडिया में 150 बीघा जमीन
– गुरुसर मोडिया 30 एमओडी में 55 बीघा में स्टेडियम, 20 बीघा में स्कूल व कॉलेज, 10 बीघा में डेयरी प्लांट और 10 बीघा में हॉस्पिटल है। 
– 30 एमओडी में 25 बीघा जमीन हॉस्टल के लिए आरक्षित है। ढाई बीघा जमीन संगत के नाम आरक्षित है।
– 29 एमओडी में डेरा प्रमुख की 150 बीघा पैतृक जमीन है। यहां 50 बीघा जमीन इनकी खरीदी हुई है। 26 एमओडी में 30 बीघा जमीन है। 29 एमओडी में ही 50 बीघा जमीन अलग से है जो विवादित बताई जा रही है।
& इसके अलावा सूरांवाली बस स्टैंड के पास एक प्लॉट है। डेरे के सामने व 25 एमओडी में भी दो भूखंड हैं।

ये भी पढ़ें:- भागने की तैयारी में था राम रहीम, मशीन गन लेकर गया था कोर्ट

तीन ए के डेरा की जमीन वेदप्रकाश तनेजा के नाम

सबसे ज्यादा रोचक बात यह निकलकर आई है कि गुरमीत की सारी प्रॉपर्टी या तो रिश्तेदारों के नाम पर है या फिर डेरा साध संगत के नाम पर खरीदी हुई है। भास्कर ने सूत्रों से पता करवाया तब यह जानकारी निकलकर सामने आई। इसमें तीन ए की डेरा की साढ़े चार बीघा जमीन किसी वेद प्रकाश के नाम से है।

आप भी जनिए… गुरमीत की श्रीगंगानगर जिले में कहां-कितनी प्रॉपर्टी

घड़साना : 2.5 बीघा में डेरा बना है। एक कमरा, एक बरामदा व टीन शेड। वर्तमान समय में बाजार कीमत करीब 01 करोड़ रुपए।
रावला :पौने बीघा जमीन में बना है डेरा। दो कमरे, टीन शेड आदि बने हैं। बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपए।
अनूपगढ़ :4 बीघा में फैला है डेरा। चारदीवारी के अलावा कमरे आदि भी बने हैं। कीमत करीब 01 करोड़ रुपए।
श्रीबिजयनगर :50 गुणा 100 फीट की जगह है। यह सीलिंग की है और मालिक बनाम सरकार का हाइकोर्ट में केस चल रहा है।
सूरतगढ़ : बीकानेर हाईवे पर करीब 10 बीघा में डेरा बना हुआ है। इसमें अच्छा खासा निर्माण भी हुआ है। मोटे अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत सवा करोड़ रुपए है।
सादुलशहर:बुधरवाली डेरा 34 केएसडी चक में 6 बीघा में फैला है। चक 11 एसडीएस में 9 बीघा जमीन है उसमें कैंटीन भी बनी है। चक 16 एसडीएम में 20 बीघा जमीन है। कुल 35 बीघा जमीन है जो 2.5 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। कालियां : डेरा संगत के नाम आधा बीघा जमीन है। केवल चार दीवारी की हुई है। इसकी कीमत 4 लाख रुपए के करीब है। एक मोटे अनुमान के अनुसार श्रीगंगानगर जिले में गुरमीतराम रहीम की 43.44 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। इसके अलावा दो स्कूल, एक कॉलेज व स्टेडियम आदि के निर्माण पर भी 15 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुआ है।
श्रीगंगानगर:चक 3 ए – साढ़े चार बीघा जमीन साध संगत वेद प्रकाश तनेजा के नाम से रिकॉर्ड में दर्ज है। इसी में डेरा बना हुआ है। इसकी कीमत 35 लाख रुपए के करीब है। रविदास नगर में 5 बीघा जमीन पर डेरा बना हुआ है। बाजार कीमत इसकी 9 करोड़ रुपए है।
Back to top button