पहले की पत्नी की हत्या फिर संदूक में डाल जा रहा था ठिकाने लगाने

करनाल। कुंजपुरा में एक व्यक्ति साइकिल पर संदूक रखकर जा रहा था। उससे खून रिस रहा था। लोगों ने जब खून रिसता देखा तो शोर मचाया। शोर सुन वह संदूक वहीं छोड़ फरार हो गया। बाद में जब संदूक खोला गया तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। संदूक में महिला का शव था।पहले की पत्नी की हत्या फिर संदूक में डाल जा रहा था ठिकाने लगाने

बताया जा रहा है कि आरोपित मंगल सोरेन पत्नी आयशा खान के साथ कुंजपुरा में रह रहा था। इनके यहां कोई औलाद नहीं थी, इसलिए एक बच्ची गोद ले रखी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि सोरेन की चार साल पहले शादी हुई थी। जब उनके यहां बच्चा नहीं हुआ तो दोनों के बीच मतभेद होने लगा।

दोनों के बीच कई बार तो नौबत मारपीट तक पहुंच जाती है। लोगों के अनुसार सोरेन पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक विशेषज्ञ भी बुलाए गए। विशेषज्ञों ने मौके से कुछ सुबूत जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपित को भी हिरासत में ले लिया।

अंधेरा होने का कर रहा था इंतजार

गत दिवस भी पति-पत्नी में में विवाद हुआ। इसी बीच सोरेन ने तेजधार हथियार से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को उसने दिन में ही अंजाम दे दिया, लेकिन शव को ठिकाने लगाने के लिए अंधेरा होने का इंतजार किया। देर शाम संदूक में शव को डाल वह साइकिल से ठिकाने ले जा रहा थ। बीच में ही उसका भेद खुल गया।

Back to top button