घोटाले के आरोप पर पीयूष गोयल ने कहा- मुझे काम के बिना ‘जीने की कला’ नहीं आती

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 को मंत्री बनने से पहले तक मैं एक प्रोफेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट और इनवेस्टमेंट बैंकर था। उन्होंने कहा कि मिस्टर राहुल गांधी, मैं आपकी तरह नहीं हूं, मैंने बिना काम किये जीने की कला नहीं सीखी है। मैं भी एक कामदार हूं, नामदार नहीं। 

घोटाले के आरोप पर पीयूष गोयल ने कहा- मुझे काम के बिना 'जीने की कला' नहीं आतीआपको बता दें कि राहुल गांधी ने पीयूष गोयल से उनके इस्तीफे की मांग की थी। राहुल ने आरोप लगाया था कि पीयूष गोयल 48 करोड़ रुपये के फ्लैशनेट घोटाले में शामिल हैं। गौरतलब है कि आज कर्नाटक में विशाल रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राहुल नामदार हैं और हम कामदार हैं इसलिए राहुल ‘कामदारों’ के प्रयास को नहीं समझ सकते हैं।

पीएम ने यह भी कहा था कि अतिउत्साह में राहुल गांधी मर्यादा तोड़ देते हैं, वह मेरे बारे में अनाप-शनाप बोलते हैं। उन्हें न देश का ज्ञान है और न ही वंदे मातरम की कोई जानकारी है। 

 

Back to top button