पेट्रोल की कीमत: मुंबई में सबसे महंगा, इन राज्यों में पढ़ें क्या हैं दाम

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर होने पर मचे बवाल के बीच एक शहर में अभी भी पेट्रोल 60 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। पोर्ट ब्लेयर (अंडमान निकोबार) में पेट्रोल की कीमत 60.80 रुपये है। देश में ही पेट्रोल की कीमतों में राज्यों के बीच 20 रुपये प्रति लीटर का अंतर है।The most expensive in Mumbai, what is the price in these states

पोर्ट ब्लेयर में डीजल का दाम भी सबसे कम है। यहां डीजल 55.29 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है जबकि कई राज्यों में कीमत 65 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। इसी तरह एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी करीब 12 रुपये का अंतर है। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी के अलग-अलग दाम की वजह राज्यों के कर हैं क्योंकि हर राज्य में कर अलग है।

पीएम मोदी को तगड़ा झटका! ऐसा हुआ तो अब 38 रुपए लीटर मिलेगा पेट्रोल!

महाराष्ट्र में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा वैट है। यह राज्य पेट्रोल पर 47.64 फीसदी कर वसूल करता है जबकि डीजल के मामले में आंध्र प्रदेश सबसे आगे है। यहां डीजल पर 30.82 फीसदी कर लगता है। सबसे कम कर वाले राज्य की बात की जाए तो केंद्र शासित अंडमान निकोबार में पेट्रोल और डीजल पर सबसे कम कर है। यहां पेट्रोल-डीजल पर सिर्फ छह फीसदी कर है। यही वजह है कि यहां पेट्रोल व डीजल के दाम पूरे देश में सबसे कम है। इसके बाद मिजोरम का नंबर है।

दिलचस्प बात यह है कि मैदानी इलाकों के राज्यों के मुकाबले पूर्वोत्तर के राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर कर कम है। अरुणाचल में पेट्रोल पर 20 फीसदी व डीजल पर 12.5 फीसदी कर है। त्रिपुरा में पेट्रोल पर 20 तो डीजल पर 13.5 फीसदी कर है। मेघालय, नगालैंड और मिजोरम में भी कर की दरें काफी कम हैं। इसलिए इन राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें दूसरे राज्यों के मुकाबले कम हैं।

Back to top button