इन 3 राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना है खास, हो जाएगे मालामाल

 मौजूदा वक्त में ग्रह-नक्षत्र में जो बदलाव हुए उससे अक्टूबर का महीना बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार राशियां 12 होती हैं। ये राशियां साल के 12 महीनों की तरह बंटीं रहती हैं। एक राशि एक माह तक चलती है। वहीं सितारों की चाल भी हर माह, हफ्ते बदलती रहती है। लेकिन  अक्टूबर महीने में कुछ ऐसे योग बने हैं तो तीन राशियों मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से बेस्ट महीना साबित होगा।

जनें तीन लकी राशियों का भविष्यफल-

मिथुन राशि:
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। 23 अक्तूबर के बाद वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। (पंडित राघवेंद्र शर्मा)


तुला राशि:
मन अशांत रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। 17 अक्तूबर तक खर्चों की अधिकता रहेगी। 18 अक्तूबर से आय में भी सुधार होगा। 24 अक्तूबर से वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मास के प्रारंभ में पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सेहत का ध्यान रखें।(पंडित राघवेंद्र शर्मा) 

कुंभ राशि:
माह के प्रारंभ में वाणी में मधुरता रहेगी।  24 अक्तूबर से नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना भी पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। 18 अक्तूबर से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा अधिक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button